जैकलीन फर्नांडीज ईडी के खिलाफ पहुंची दिल्‍ली हाईकोर्ट, जानें क्‍या है मामला?

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज प्रवर्तन निदेशायल के खिलाफ दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्‍ट्रेस ने अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने की मांग को लेकर अब दिल्‍ली हाई कोर्ट का रुख किया है। प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत और उनके पूरक आरोपपत्र को जैकलीन फर्नांडीज ने कोर्ट में चुनौती दी है। ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज को जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में आरोपी बताया गया है।

Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीज के वकील की ओर से दिल्‍ली हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है जिसमें सूचना दी गई है कि दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज मामले में फर्नांडीज को अभियोजन गवाह के रूप में पेश किया गया है। याचिका में तर्क दिया गया है कि इससे फर्नांडीज के पक्ष में अनुकूल निष्कर्ष निकलता है।

अपील में कहा गया कि ये बात इस बात का समर्थन करता है कि जैकलीन को आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए संगीन अपराध के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, वो उससे बिलकुल अनजान थीं।

इसके साथ ही याचिका में ये भी दावा किया गया है कि जैकलीन ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम 20202 के तहत परिभाषित मनी लॉन्ड्रिंग का कोई अपराध नहीं किया है औरऔर न ही उसके पास "अपराध की आय का कब्ज़ा" था।

इसके साथ ही अपील में ये भी दावा किया गया कि रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह की शिकायत में यह आरोप नहीं लगाया गया है कि याचिकाकर्ता जैकलीन फर्नांडीज ने किसी भी तरह से मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को कथित अपराध करने के लिए सक्रिय रूप से सहायता या उकसाया।

बता दें करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोपी सुकेश चन्द्रशेखर लंबे समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। सुकेश ने कथित तौर पर जून 2020 और मई 2021 के बीच अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+