राम मंदिर की सीढ़ियों पर जैकी श्रॉफ ने लगाया पोंछा, वायरल हो रहा है एक्टर का वीडियो
Jackie Shroff Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी सादगी से भी सबका दिल जीत लेते हैं। वह जहां भी जाते हैं, लोगों का अपना दीवाना बना लेते हैं। जैकी श्रॉफ पर्यावरण को लेकर भी काफी सचेत रहते हैं और लोगों को पेड़-पौधे लगाने को लेकर जागरूक करते रहते हैं। इसी बीच उनका एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जैकी श्रॉफ ने राम मंदिर की सीढ़ियों पर लगाया पोंछा
जैकी श्रॉफ के लेटेस्ट वीडियो को देखकर यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद किसी ने उन्हें मेहनती आदमी कहा है तो कोई उन्हें दिलदार कह रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जैकी श्रॉफ मुंबई में एक पुराने राम मंदिर के बाहर सीढ़ियां साफ करते दिखाई दे रहे हैं।

राम मंदिर की सफाई करते दिखे जैकी श्रॉफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैकी श्रॉफ मुंबई के एक पुराने राम मंदिर की सीढ़ियों पर पोंछा लगा रहे हैं। उनके पीछे बहुत सारे लोग खड़े हैं जिनमें कैमरा पर्सन से लेकर पुलिसकर्मी तक मौजूद हैं। जैकी श्रॉफ हाथ में ग्लव्स पहनकर राम मंदिर की सफाई करने में जुटे हुए हैं। साफ-सफाई करने के अलावा उन्होंने मंदिर के परिसर में मौजूद पेड़ों को पानी भी डाला।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
जैकी श्रॉफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जो इंसान जीरो से हीरो बना है ना वो अपनी अहमियत समझता है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- कैमरे के सामने और पीछे सबसे विनम्र इंसान हैं।












Click it and Unblock the Notifications