अब जैकी श्रॉफ को 'भिडू' बोलना पड़ेगा भारी, एक्टर ने दिल्ली हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, आखिर क्या है मामला?
Jackie Shroff Delhi High Court: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह एक ऐसे अभिनेता हैं जिनका चलने का स्टाइल और बात करने का स्टाइल उनको अलग बनाता है। जैकी श्रॉफ को उनके फैंस और तमाम बड़े सितारे प्यार से 'भिडू' बुलाते हैं। लेकिन अब इस पर रोक लगने वाली है।
दरअसल, जैकी श्रॉफ ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने याचिका दायर कर पने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। जैकी श्रॉफ ने उनकी सहमति के बिना उनके नाम, फोटो, आवाज और शब्द 'भिडू' का उपयोग करने वाली विभिन्न संस्थाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जैकी श्रॉफ का कहना है कि उनकी अनुमति के बिना किसी भी प्लेटफॉर्म या फिर संस्थान में उनका नाम, आवाज या उनसे जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसका इस्तेमाल करना गलत है और इस पर रोक लगनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक, एक्टर ने मंगलवार को याचिका दायर की है और 15 मई को इसकी सुनवाई होगी।
बता दें कि, जैकी श्रॉफ से पहले कई बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स ने इस मामले में आवाज उठाई थी। दरअसल, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनकी नकल और आवाज का बिना उनकी सेहमति का इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की याचिका दायर की थी। इसके अलावा अनिल कपूर ने भी दिल्ली हाईकोर्ट अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इनका प्रयोग करना पूरी तरह से गलत है।












Click it and Unblock the Notifications