बॉलीवुड स्टार बनने के बावजूद चॉल में क्यों रहते थे Jackie Shroff? बाथरूम जाने के लिए करना पड़ता था इंतजार
जैकी श्रॉफ ने कई फिल्में कर अपने शानदार अभिनय से लाखों फैंस का दिल जीता। लेकिन, उनके लिए ये सफर आसान नहीं था। उन्हें और उनके परिवार वालों को काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा।
Jackie Shroff Birthday: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और फिल्मों के जग्गू दादा का आज यानी 1 फरवरी 2023 को 66वां जन्मदिन है। जैकी श्रॉफ अपने खास अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्में कर अपने शानदार अभिनय से लाखों फैंस का दिल जीता है। लेकिन, फिल्मों में आने के लिए उन्हें और उनके परिवार वालों को काफी संघर्ष करना पड़ा। चलिए, आज जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं।

छोटी सी चॉल में आज भी जाते हैं जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ का असली नाम जय किशन काकूभाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। लेकिन, उस वक्त वह एक मामूली सी चॉल में रहते थे। एक कमरे से अपनी जिंदगी की शुरुआत करने वाले जैकी आज 212 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। दिलचस्प बात यह है कि इतनी सफलता के बावजूद एक्टर आज भी अपनी उस छोटी सी चॉल में वक्त बिताने जाते हैं।

इसी छोटे से कमरे में बिताया बचपन
एक इंटरव्यू के दौरान जैकी ने बताया था कि, उनका जन्म इसी चॉल में हुआ है। उनका पूरा परिवार एक छोटे से कमरे में रहता था। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से जैकी और उनके परिवार की जिंदगी काफी मुश्किल दौर से बीती। एक्टर की मां घरों में काम किया करती थी। जिससे उनके स्कूल की फीस जमा हो सके। उनकी पूरी परवरिश यहीं हुई थी। यही वजह है कि जैकी आज भी उस चॉल में हर हफ्ते 2 से 3 के लिए वक्त बिताने जाते हैं। एक्टर को वहां के लोगों से काफी लगाव है।

स्टार बनने के बाद भी इसी चॉल में रहते थे जैकी दादा
जैकी श्रॉफ ने खुद कहा था कि, मुझे आज भी सुकून की नींद उसी चॉल के छोटे से कमरे में आती है। खास बात है कि जब जैकी बॉलीवुड जगत के एक बड़े सितारे बन चुके थे। तब भी वह 31 साल की उम्र तक उसी चॉल में रहते थे। इसी चॉल से जग्गू दादा का मॉडल बनने का सफर भी काफी दिलचस्प रहा। उनकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है।

कभी मुंगफली बेचकर करते थे गुजारा
जैकी अपने परिवार का गुजारा करने के लिए थिएटर के बाहर मुंगफली बेचा करते थे। कभी वह फिल्मों के पोस्टर भी चिपकाते थे। एक दिन बस स्टैंड पर एक शख्स की उन पर नजर पड़ी और उसने एक्टर से पूछा कि, मॉडलिंग करोगे क्या? जैकी ने इस सवाल के बदले पूछा इसके पैसे मिलेंगे क्या? बस फिर क्या था इस बातचीत ने पल भर में उनकी जिंदगी पलट के रख दी। साल 1983 में जैकी ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरूआत की थी। आज वह 66 साल की उम्र में बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं।

जैकी श्रॉफ की सुपरहिट फिल्में
जैकी श्रॉफ के फिल्मी करियर की बात करें तो, देवा आनंद ने ही पहली बार जैकी श्रॉफ को फिल्मों में काम करने के मौका दिया था। वह देव आनंद की फिल्म हीरा-पन्ना और स्वामी दादा में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘राम लखन', ‘परिंदा', ‘मैं तेरा दुश्मन', ‘त्रिदेव', ‘वर्दी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। बता दें कि, जैकी श्रॉफ ने अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications