Jaat OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही है सनी देओल की 'जाट', कहां देख सकेंगे ये फिल्म?

Jaat OTT Release: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ये फिल्म अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि ये फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ओटीटी पर रिलीज हो रही है 'जाट'
ऐसे में अगर आप इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए थे तो अब इस मूवी को घर बैठे अपने पूरे परिवार के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। खबर है कि ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म 5 जून 2025 को ओटीटी पर रिलीज होगी।

Jaat OTT Release

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की दमदार एक्टिंग

-आपको बता दें कि सनी देओल की इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने नेगेटिव किरदार निभाया है। उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई है। फिल्म 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की है।

-इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म कर दी है जिसके बाद से लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। लोग ओटीटी पर इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म 'जाट'?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल की फिल्म 'जाट' की ओटीटी रिलीज डेट पर अब मुहर गई है। फिल्म के ओटीटी राइट्स, इसके सिनेमाघरों में रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स को बेच दिए गए थे। ऐसे में खबर है कि ये फिल्म आगामी 5 जून 2025 को अपना ओटीटी डेब्यू करेगी।

'जाट' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

-जानकारी के अनुसार फिल्म 'जाट' को 100 करोड़ की लागत में बनाया गया है। वहीं इस फिल्म ने भारत में 88.43 करोड़ रुपए की कमाई की है जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 118.55 करोड़ रुपये है।

-फिल्म 'जाट' के डायरेक्टर और राइटर गोपीचंद मालिनेनी हैं। फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा और रेजिना कैसंड्रा ने अहम रोल निभाया है। इसके अलावा फिल्म में सैयामी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज भी नजर आए हैं। एस थमन ने फिल्म का म्यूजिक दिया है। आपको बता दें कि 'जाट' की सफलता के बाद, सनी देओल ने 'जाट 2' की अनाउंसमेंट भी कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+