Jaat 2 Story: सनी देओल स्टारर 'जाट 2' में दिखेगा फैमिली एंगल? फिल्म का प्लॉट भी सामने आया

Jaat 2 Story: सनी देओल की फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही ज्यादा कमाई नहीं की। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की कुल कमाई 63.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बावजूद मेकर्स ने फिल्म का सीक्वल अनाउंस कर दिया है। अब हाल ही में जाट 2 की कहानी पर गोपीचंद मलिनेनी ने बात की है। इसमें उन्होंने फिल्म के बैकग्राउंड स्टोरी पर बात की है।

इंडिया टुडे से बात करते हुए गोपीचंद ने कहा, अभी हमने जाट का सीक्वल जाट 2 अनाउंस किया है। फिलहाल में तेलुगु फिल्म बना रहा हूं, नंदमुरी बालाकृष्णा के साथ। इसे पहले खत्म करूंगा और जाट 2 पर उसके बाद काम कररकूंगा। सीक्वल के लिए कुछ तो आइडियाज हैं मेरे पास। ये जाट पर काम करते समय ही आए थे। उन्हीं को मैंने लिखा था।

Jaat 2 Story

उन्होंने आगे कहा, जाट 2 में इस बार एक्शन और भी ज्यादा होगा। इमोशन के साथ एंटरटेनमेंट भी ज्यादा होगा। इसमें फैमिली एंगल भी होगा। जिससे जनता और आकर्षित करेगी।

फिल्म पर हुए बवाल को लेकर गोपीचंद ने कहा, सबके पास फोन हैं और आइडियाज हैं। आजल सोशल मीडिया भी सबके पास है। उदाहरण के लिए मान लीजिए मैं भगवान बालाजी को मानता हूं। लेकिन जब भी भगवान की बात आती है तो लोगों का मत अलग हो जाता है। क्योंकि सबकी अपनी मान्यताएं होती हैं। ठीक उसी तरह जब फिल्म भी लोग देखते है तों लोगों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं। सबकी सोच अलग है और दिमाग भी अलग हैं। सब अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं।

बता दें, जालंधर के निवासी विकल्फ गोल्ड ने फिल्म 'जाट' पर आरोप लगाया है कि इस फिल्म में प्रभु यीशु मसीह के सलीब पर चढ़ने वाले सीन को गलत तरीके से दिखाया गया है। ऐसे में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, डायरेक्टर गोपी चंद और फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+