Jaane Jaan: विजय वर्मा ने करीना कपूर को सरेआम किया रोस्ट, सैफ अली खान का नाम लेकर कर दी बोलती बंद, VIDEO VIRAL
विजय वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने इवेंट के दौरान सबके सामने करीना कपूर को रोस्ट किया।
Vijay Verma And Kareena Kapoor Video: बॉलीवुड की बेबो जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही है। अब उनकी अपकमिंग फिल्म जाने-जान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में बेबो के साथ पहली बार विजय वर्मा और जयदीप अहलावत लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फिल्म जाने-जान लॉन्ट इवेंट में करीना, विजय और जयदीप तीनों ने शिरकत की। अब इस इवेंट में तीनों ने साथ मिलकर जमकर मस्ती की। इस दौरान विजय वर्मा ने करीना कपूर को सरेआम रोस्ट किया जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद फैंस विजय वर्मा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इंस्टैंट बॉलीवुड द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस वक्त वह इस फिल्म के लिए साइन कर रही थीं तो उनसे सैफ ने बेहतरीन एक्टिंग के लिए तैयार रहने के लिए कहा। करीना कहती हैं कि, 'सैफ ने मुझे पहले ही कह दिया था कि तुम्हें वैन से मेकअप लगाकर सेट पर जाकर डायलॉग बोलने वाला एटीट्यू छोड़ना होगा क्योंकि फिल्म में तुम्हारे साथ जयदीप और विजय वर्मा काम कर रहे हैं तो रोल के लिए अच्छे से तैयार होकर जाना।'
इसके बाद विजय वर्मा ने करीना की इस बात पर ऐसा रिएक्शन दिया जिसकी फैंस लगातार तारीफ कर रहे हैं। एक्टर ने करीना को जवाब देते हुए कहा, 'इस बात के लिए तो मैं फिर सैफ अली खान का थैंक्यू कहना चाहता हूं, क्योंकि अगर वो नहीं होता तो शायद इन्हें पता नहीं होता कि ये लड़के कौन हैं..ये तो फिर सेट पर कहती 'कौन हैं ये दो लड़के...'। अब यूजर्स विजय वर्मा के इस कांफिडेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि, करीना कपूर की पहली ओटीटी फिल्म जाने-जान 21 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी एक जापानी नॉवेल The Devotion of Suspect X पर आधारित है। फिल्म की कहानी सस्पेंस से भरी है। इसे सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications