Arbaaz Khan की शादी में पहुंची सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड, ब्लैक गाउन में लग रही थीं हूर की परी
Iulia in Arbaaz Khan wedding: बॉलीवुड एक्टर औऱ प्रोड्यूसर अरबाज खान बीते रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान संग शादी के बंधन में बंध गए। इस आलीशान शादी में इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। इस कड़ी में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड भी शादी में दिखीं।
अरबाज खान की ग्रैंड वेंडिग में भाई सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं। यूलिया ने ब्लैक कलर का खूबसूरत गाउन पहना हुआ था। यूलिया का देसी अंदाज देख फैंस भी दीवाने हो गए।

यूलिया गाड़ी से उतरीं और उन्होंने पैपराजी को पोज दिया। यूलिया इंडियन अटायर में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत दिख रही थीं। भाई की शादी में सलमान खान भी झूमते नाचते दिखे। ऐसे में कई यूजर्स ने भाईजान को देखकर खूब कमेंट्स किए।
एक यूजर ने कहा कि कब तक दूसरों की शादी में नाचते रहोगे भाई। एक ने कहा कि एक भाई को तो देखो एक भी नहीं मिल रही है और दूसरा भाई हर महीने नई लेकर आ रहा है।
अरबाज खान की पर्सनल जिंदगी की बात की जाए तो उन्होंने 1998 में मलाइका अरोड़ा संग शादी की थी। इसके बाद साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है।
मलाइका संग तलाक के बाद अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में रहे मगर काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। अब अरबाज खान शूरा खान संग शादी के बंधन में बंध गए हैं।
शादी के कुछ ही घंटों के बाद अरबाज खान ने तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट कीं। इसमें वे अपनी नई नवेली दुल्हनिया संग पोज देते नजर आए। अरबाज और उनकी बेगम शौरा साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दोनों की पोस्ट पर लोग खूब कमेंट्स दे रहे हैं और कपल को बधाईयां भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications