'इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता' बोल्‍ड ड्रेस में सुर्खियां बटोरने वाली राखी सावंत ने अब रोते हुए मांगी माफी

'इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता' बोल्‍ड ड्रेस में सुर्खियां बटोरने वाली राखी सावंत ने अब रोते हुए मांगी माफी

मुंबई, 07 सितंबर: बॉलीवुड की ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत इन दिनों हर जगह अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ नजर आ रही हैं। आदिल खान के साथ राखी सावंत हैप्पी रिलेशनशिप के मजे ले रही हैं। वहीं अपने बोल्‍ड अवतार के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली राखी सावंत को अब आदिल के साथ रहते हुए अपने वल्‍गर ड्रेस पहनने पर पछतावा हो रहा है। अपनी वल्‍गर ड्रेसअप पर रोते हुए राखी सावंत का वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसे कपड़े पहनने का पछतावा है

ऐसे कपड़े पहनने का पछतावा है

बॉयफ्रेंड आदिल खान के प्‍यार की गिरफ्त में आई राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह और आदिल जल्द ही शादी करने वाले हैं। राखी, जो पर्दे पर और बाहर अपने बोल्ड अवतारों के लिए जानी जाती हैं, ने कहा कि उन्हें शरीर को एक्‍सपोज करने वाले कपड़े पहनने का पछतावा है।

आदिल से माफी मांगना चाहती हूं

आदिल से माफी मांगना चाहती हूं

बिजनेसमैन आदिल के साथ खड़े होकर राखी सावंत ने अपने हाल ही में करवाए रिवेलिंग ड्रेस वाले फोटोशूट के बारे में बात की जिसमें उन्होंने प्लंजिंग नेकलाइन वाला मैटेलिक गाउन पहना था। राखी ने कहा कि उनकी ड्रेस आखिरी वक्त पर आई थी और उनके पास और कोई आप्‍शन नहीं था। राखी ने कहा कि वह इसके लिए आदिल से माफी मांगना चाहती हैं।

इस्लाम में इसकी अनुमति नहीं है

इस्लाम में इसकी अनुमति नहीं है

राखी सावंत ने कहा "मैं आदिल से शरीर को एक्‍सपोज करने वाले कपड़े पहनने के लिए माफी मांगती हूं। मुझे पता है कि इस्लाम में इसकी अनुमति नहीं है, लेकिन मैं आखिरी समय में कुछ भी नहीं कर सकी क्योंकि फैशन डिजाइनर ने वो ड्रेस मुझे दिया थी और मैं फोटो शूट से पहले इसे चेंज नहीं कर सकती थी।

फैशन डिजाइनरों ने मुझे पुरानी राखी जैसे कपड़े दिए

राखी सावंत ने कहा लेकिन मैं अगली बार सावधान रहूंगी और अपने प्यार आदिल को चोट नहीं पहुंचाऊंगी। मैंने हमेशा कहा है कि मैं आदिल को परेशान नहीं करूंगी लेकिन अचानक फैशन डिजाइनरों ने मुझे पुरानी राखी जैसे कपड़े दिए और मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+