Ishita Dutta और Vatsal Seth ने दिखाया बेटे का चेहरा, क्यूटनेस देख फैंस बोले-'छोटा टार्जन'

Ishita Dutta Vatsal Seth Son Photo: इशिता दत्ता और वत्सल सेठ बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी में से एक है। कपल ने पहले बच्चे का स्वागत पिछले साल 2023 में किया था। अब बच्चे के पहले जन्मदिन पर कपल ने प्यारे से बेटे का चेहरा रिवील कर दिया है।

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 20 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की। इस फोटो में कपल का बेटा झूले में है और दोनों ने उसे पीछे से पकड़ा हुआ है। तस्वीर में एकसाथ पूरा परिवार काफी खुशी दिखाई दे रहा है।

Ishita Dutta

बता दें कि 19 जनवरी को दोनों ने बेटे वायु का अन्नप्राशन संस्कार किया। इसी दिन वह पूरे एक साल का हो गया है। इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने बेटे की तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'वायु का जन्मदिन कल था, लेकिन परिवार जश्न मनाने में बहुत बिजी था। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे... यकीन नहीं होता तुम 1 साल के हो गए हो... तुम्हें ढेर सारी खुशियां और प्यार मिले... वायु मम्मा पापा तुमसे बहुत प्यार करते हैं।'

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर बच्चे पर खूब प्यार बरसाया। साथ ही बेटे के पहले जन्मदिन पर बधाई भी दी। वहीं एक यूजर ने लिखा, ये तो टार्जन का छोटा वर्जन लग रहा है। एक ने लिखा, 'बिल्कुल अपने पापा जैसा दिखता है!'

बता दें कि, इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की पहली मुलाकात 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। कपल ने 28 नवंबर 2017 को मुंबई के जुहू में स्थित इस्कॉन मंदिर में गुपचुप शादी की थी। शादी के 6 साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+