क्या गर्भवती हैं प्रिंयका चोपड़ा? भरी महफिल में बोलीं- 'मैं और निक एक्सपेक्ट कर रहे हैं... '
मुंबई, 24 नवंबर। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं, कुछ लोगों ने कहा कि प्रियंका और निक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं, जिसे सुनकर पीसी के फैंस काफी परेशान हो गए थे, हालांकि ये बातें इसलिए शुरू हुईं क्योंकि प्रियंका ने हाल ही में अपने सरनेम से जोनस हटा दिया था। लेकिन पीसी ने इस तरह की खबरों पर उस वक्त विराम लगा दिया जिस वक्त वो 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' में नजर आईं और उन्होंने जमकर निक को रोस्ट किया।

क्या गर्भवती हैं प्रिंयका चोपड़ा?
यह शो 23 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ। जिसमें प्रियंका ने सबके सामने जमकर निक का मजाक उड़ाया और कुछ ऐसी बातें भी कहीं, जिसे सुनकर निक भी हैरान रह गए और उनका चेहरा भी देखने लायक था। दरअसल स्टेज पर जब प्रियंका ने खूबसूरत गोल्डन ड्रेस में बोलना शुरू किया तो वहां मौजूद हर कोई हंसे बिना नहीं रह पाया।

'मैं और निक एक्सपेक्ट कर रहे हैं...' कि
दरअसल प्रियंका ने कहा कि 'जोनस फैमिली' में हम अकेले ऐसे कपल हैं, जिनके बच्चे नहीं है। निक के बड़े भाइयों के बच्चे हैं, केविन की दो बेटियां और जो की भी एक बेटी हैं। इसलिए आज मैं आपके सामने ये अनाउंस करते वक्त काफी एक्साइटेड हूं कि 'मैं और निक एक्सपेक्ट कर रहे हैं...' इतना कहने के बाद पीसी चुप हो जाती हैं और फिर कैमरा निक की तरफ घूम जाता है,जो कि उस वक्त बड़ी हैरानी से प्रियंका की ओर देख रहे होते हैं।

'आज रात ड्रंक होने के लिए और कल सोने के लिए'
इसके बाद प्रियंका उन्हें देखकर मु्स्कुराती हैं और कहती हैं कि 'आज रात ड्रंक होने के लिए और कल सोने के लिए', इतना सुनने के बाद पूरा हॉल तालियों से गूंजने लगता है और लोग जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। इसके बाद प्रियंका निक से कहती हैं कि 'आपका तो चेहरा ही उतर गया' जिस पर निक कहते हैं कि 'हां मैं थोड़ा कन्सर्न हो गया था।'

'मेरे और निक के बीच दस साल का अंतर है'
इस शो के दौरान प्रियंका ने अपने और निक के दस साल के उम्र के अंतर पर भी बात की। प्रियंका ने हंसते हुए कहा कि निक के सभी भाईयों के नाम याद करना काफी मुश्किल है।
मैं उसे बताती हूं कि एक सफल एक्टिंग करियर क्या होता है?
'मैं भारत से हूं जो कि संस्कृति, संगीत और मनोरंजन से बहुत समृद्ध है इसलिए साफ है कि वह जोनस ब्रदर्स के लिए नहीं बना है। मेरे और निक के बीच दस साल का अंतर है, इसलिए वो 90 के दशक के बहुत से पॉप कल्चर के उदाहरण नहीं समझ पाता लेकिन मैं उसे समझाती हूं, हम दोनों एक दूसरे को बहुत कुछ सिखाते हैं,जैसे वह मुझे दिखाता है कि कैसे टिक टॉक का प्रयोग करते हैं और मैं उसे बताती हूं कि एक सफल एक्टिंग करियर क्या होता है? पीसी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं।
देखें ये Video












Click it and Unblock the Notifications