'मुझे कई पार्टियों से...'Preity zinta क्या राजनीति में करने जा रही एंट्री? जानें बॉलीवुड एक्ट्रेस का प्लान
Preity zinta News: बालीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन वो हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद प्रीति जिंटा लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते कुछ दिनों से प्रीति जिंटा सोशल मीडिया प्लेटफार्म "एक्स" पर खूब सक्रिय हैं।
प्रीति जिंटा ने हाल ही में एक्स पर "आस्क मी एनीथिंग' सेशन में अपने फैंस के सवालों का खुलकर जवाब दिया। इस सेशल में एक फैन ने पूछा क्या आप भी कंगना रनौत की तरह राजनीति में एंट्री करने वाली हैं? इस प्रश्न पर प्रीति जिंटा ने खुलकर बात की और बड़ा खुलासा किया।

कंगना रनौत की प्रीति जिंटा ने की जमकर तारीफ
प्रीति जिंटा ने एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत की जमकर तारीफ की और उन्हें शानदार एक्ट्रेस और फैशन आइकन कहा। प्रीति जिंटा ने कंगना को बेहरीन डॉयरेक्टर भी बताया। इसके साथ ही कंगना को निडर, साहसी एक्ट्रेस और राजनीतिक बताया और राजनीति में सफल करियर की शुभकामनाएं दीं।
Preity zinta क्या राजनीति में करने जा रही एंट्री?
इसी बातचीत के दौरान एक फैन ने सवाल किया है प्रीति आप एक वास्तव में सैनिक हैं और आपको सेल्यूट। हम सब ये जानना चाहते हैं कि राजनीति में आने का आपका क्या प्लान है। इस प्रश्न का जवाब देते हुए प्रीति ने कहा "मुझे राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। बदलाव लाना एक बात है और राजनीतिज्ञ बनना दूसरी बात है। इसलिए, मेरी राजनीति में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।"
Preity zinta ने किया ये खुलासा
प्रीती जिंटा ने खुलासा किया कि उनके पास कई पार्टियों के टिकट और राज्यसभा सांसद बनाने के ऑफर मिल चुका हैं लेकिन उन्होंने सभी को विनम्रतापूर्वक मना कर दिया। उन्होंने कहा ये वो नहीं है जहां मैं जाना चाहती हूं।
Preity zinta बोलीं- मैं एक सैनिक की बेटी हूं
प्रीति जिंटा ने कहा "मुझे सैनिक कहना पूरी तरह से गलत नहीं है क्योंकि मैं एक सैनिक की बेटी और एक सैनिक की बहन हूं। हम फौजी बच्चे सेना से अलग तरह से जुड़े हुए हैं। हम उत्तर भारतीय या दक्षिण भारतीय या हिमाचली या बंगाली आदि नहीं हैं। हम सिर्फ भारतीय हैं और हां देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव हमारे खून में है।
प्रीति जिंटा की अपकमिंग फिल्म
बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। 2018 की फिल्म "भैयाजी सुपरहिट" में सनी देओल के साथ नजर आईं थीं। उन्होंने ABC सीरीज़ "फ़्रेश ऑफ़ द बोट" में भी एक संक्षिप्त कैमियो किया था। वहीं अब प्रीति जिंटा राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित उनकी अगली फ़िल्म "लाहौर 1947" के जरिए शानदार वापसी कर रही हैं। फ़िल्म में शबाना आज़मी, अली फ़ज़ल और सनी देओल सहित कई दिलचस्प कलाकार हैं। दिलचस्प बात यह है कि फ़िल्म में देओल के बड़े बेटे करण देओल भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications