क्या करीना कपूर खान फिर से हो गई हैं प्रेग्नेंट? लंदन में फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप
लंदन में मौजूद करीना कपूर खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
मुंबई, 16 जुलाईः बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। भले ही करीना कपूर ने अभी काम से थोड़ा ब्रेक लिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर पति सैफ अली खान और अपने दोनों बच्चे तैमूर और जेह के साथ की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को खूब पसंद भी कर रहे हैं। इन सबके बीच करीना की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है, जिसने लोगों को काफी कंफ्यूज कर दिया है। दरअसल इस तस्वीर में करीना का बेबी बंप दिखाई दे रहा है और ये देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि करीना तीसरी बार प्रेग्नेंट हो सकती हैं। लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या करीना कपूर खान फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं।
लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं करीना
आपको बता दें कि करीना कपूर के इस वेकेशन में उनके साथ उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर और बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी मौजूद हैं। अपने इस ट्रिप में तीनों खूब मस्ती कर रहे हैं और परिवार के साथ समय भी बिता रहे हैं। सभी लोग नई-नई जगहों पर घूम रहे हैं और वहां मौजूद दोस्तों से मिलने पहुंच रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर खान की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह पति सैफ अली खान और एक दूसरे व्यक्ति के साथ नजर आ रही हैं।

करीना की फोटो हो रही है वायरल
इसी फोटो की वजह से लोगों के मन में करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल इस फोटो में करीना कपूर प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। करीना ने ब्लैक कलर का टैंक टॉप पहना हुआ है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। करीना की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट्स करके पूछ रहे हैं कि क्या करीना फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं।

फोटो में दिखाई दे रहा है बेबी बंप
करीना कपूर खान की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिस पर लोग कमेंट्स कर उनसे प्रेग्नेंसी का जवाब मांग रहे हैं। वहीं कुथ लोग उन्हें बधाई देने में भी लग गए हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया यूजर्स करीना कपूर के इस पूरी ट्रिप की फोटोज को अच्छे से देख रहे हैं और इन फोटोज को देखकर भी उन्हें शक हो रहा है, क्योंकि करीना ज्यादातर फोटोज में पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में उन्होंने ढीले कपड़े पहने हैं तो किसी में पेट के सामने हाथ रखा हुआ है। ऐसे में लोगों का शआक बढ़ता ही जा रहा है।
लोग कर रहे हैं कई सवाल
हालांकि ये बात कितनी सच है ये तो करीना या फिर फनकी फैमिली ही बता सकती है। फिलहाल करीना कपूर ने इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इस तस्वीर को फोटोशॉप करके एडिट किया गया है। आपको बता दें कि करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी कर ली थी। उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसका आयोजन मुंबई के बांद्रा इलाके में किया गया था।

दो बेटों की मां हैं करीना कपूर
वहीं करीना ने साल 2016 में बड़े बेटे तैमूर को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2021 में एक और बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम जेह रखा गया है। उनके दोनों बच्चों के नाम पर भी काफी विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार करीना कपूर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। उनकी ये फिल्म रक्षाबंधन के दिन यानी आगामी 11 अगस्त को रिलीज होगी। ये हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।












Click it and Unblock the Notifications