क्या खुद से शादी करने के दो महीने बाद प्रेग्नेंट हो गई हैं कनिष्का सोनी? आखिर क्या है सच्चाई

Kanishka Soni Pregnancy: टीवी की फेमस एक्ट्रेस कनिष्का सोनी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे दिखने के बाद कई लोग दावा कर रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हो गई हैं।

Kanishka Soni Pregnancy: टीवी के फेमस सीरियल 'दीया और बाती हम' में बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कनिष्का सोनी कुछ समय पहले सुर्खियों में छाई हुई थीं। दरअसल कनिष्का ने खुद से ही शादी कर सब लोगों को चौंका दिया था। आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह सिंदूर और मंगलसूत्र पहने हुए दिखाई दे रही थीं। साथ ही कनिष्का ने बताया था कि उन्होंने खुद से ही शाली कर ली है। अब उनकी कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें कई लोग दावा कर रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हो गई हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है इन लेटेस्ट तस्वीरें की सच्चाई।

कनिष्का के रील्स हो रहे हैं वायरल

कनिष्का के रील्स हो रहे हैं वायरल

आपको बता दें कि सप्ताह भर पहले कनिष्का सोनी ने न्यूयॉर्क से दो रील्स पोस्ट किए थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपने ये रील्स वीडियो शेयर किए थे। इन वीडियोज में कनिष्का सफेद टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स में नजर आ रही हैं। टी-शर्ट का कपड़ा हल्का होने की वजह से उनकी टमी थोड़ी बाहर की तरफ दिखाई दे रही थी और उसी से लोगों को लगा कि वह प्रेग्नेंट हो गई हैं।

टमी को देखकर लोगों ने सोच ली प्रेग्नेंसी

टमी को देखकर लोगों ने सोच ली प्रेग्नेंसी

जब ये बात कनिष्का को पता चली तो उन्होंने एक और पोस्ट लोगों के साथ शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए कनिष्का ने इन तस्वीरों की सच्चाई बताई है। कनिष्का सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर उसी जगह की कुछ और तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में भी कनिष्का ने सेम कपड़े पहन रखे हैं जिसमें उनका टमी बाहर दिखाई दे रहा है।

कनिष्का ने बताई फोटोज की सच्चाई

कनिष्का ने बताई फोटोज की सच्चाई

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कनिष्का ने लिखा है- मैं सेल्फ मैरिड के जैसे सेल्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं। ये सिर्फ यूएसए के स्वादिष्ट पिज्जा और बर्गर की वजह से हुआ है। इसी से मेरा वजन थोड़ा बढ़ गया है लेकिन मुझे अच्छा लग रहा है। मैं यहां खूब इन्जॉय कर रही हूं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कनिष्का ने खुद से की थी शादी

कनिष्का ने खुद से की थी शादी

इससे पहले अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कनिष्का ने लिखा था- मैंने खुद से शादी कर ली है। मैंने अपने सभी सपनों को पूरा किया है और एकमात्र में ही वो व्यक्ति हूं जिसे में प्यार करती हूं। सभी सवालों का जवाब ये है कि मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं है। मैं हमेशा अपने गिटार के साथ अकेले और एकांत में खुश हूं...मैं देवी हूं, मजबूत और शक्तिशाली। शिव और शक्ति सब कुछ मेरे अंदर है। धन्यवाद।

इन सीरियलों में काम कर चुकी हैं कनिष्का

इन सीरियलों में काम कर चुकी हैं कनिष्का

आपको बता दें कि कनिष्का सोनी टीवी के फेमस सीरियल 'दीया और बाती हम' में बहू के किरदार से मशहूर हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने 'दो दिल एक जान' में मंजरी सत्या और 'देवों के देव महादेव' में सती की बहन रेवती का किरदार निभाया था। कनिष्का सोनी 'महाभारत' में विधुर की पत्नी के रोल में नजर आ चुकी हैं। फेमस टीवी सीरियल 'बेगुसराय' में माया ठाकुर, 'संकटमोचन महाबली हनुमान' में सुमित्रा, 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में इंस्पेक्टर रेडकर का किरदार कनिष्का सोनी ने ही निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+