मरने के बाद इरफान ने दोस्त से विदा लेने आए थे इरफान खान! मशहूर एक्ट्रेस का हैरतअंगेज खुलासा
दिवंगत अभिनेता इरफान खान का जाना सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक गहरा सदमा दे गया। जब एक्टर की मौत हुई तो कईयों के लिए तो इस बात पर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो गया। अब हाल ही में इरफान खान को लेकर मशहूर एक्ट्रेस ने ऐसा खुलासा किया है, जो अपने आप में हैरतअंगेज है।
इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स-एक्ट्रेस रह चुके हैं, जो इरफान खान के काफी करीबी हुआ करते थे। मगर एक अभिनेत्री मीता वशिष्ठ इरफान के काफी करीब थीं और दोनों बैचमेंट भी रह चुके हैं। ऐसे में मीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इरफान से जुड़ा एक हैरानी भरा किस्सा सुनाया है।

एक इंटरव्यू में मीता वशिष्ठ बताती हैं कि इरफान का जब निधन हुआ तो उस वक्त लॉकडाउन था। सब कुछ ही बंद था। हमारे किसी कॉमन दोस्त का फोन आया, जिसने इरफान के फ्यूनरल पर जाने के लिए पूछा। मैंने हां कहा। मैंने कहा कि हर हाल में जाना ही है। इसके बाद हम दोनों कब्रिस्तान पहुंचे मगर खुद को पूरी तरह से हमने कवर किया हुआ था।
एक्ट्रेस बोलीं कि इरफान काफी बड़ा स्टार था तो वहां मीडिया से लेकर लोगों की खूब भीड़ थी। हम जैसे तैसे मीडिया से छिपते छिपाते कब्रिस्तान के गेट पर पहुंचे और हमने लोगों से अंदर जाने के लिए कहा। मगर किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। हम अंदर मौजूद लोगों से कॉल पर ये बात करने की कोशिश कर रहे थे मगर कोई नहीं आया।
इसके बाद अशोक आया और बैरिकेड हटाए। महिलाओं केअंदर जाने पर मनाही थी तो मुझे वहीं ग्रिल के पास खड़े होना पड़ा। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे इरफान का ताबूत दिखा। तो मैंने उसे गुड बाय कहा। मगर इसके कुछ ही देर के बाद वे लोग मेरी तरफ ताबूत लेकर आ गए। मुझे बेहद हैरानी हुई और मैं हंसने लगी कि वो बाय बोलने आ गया। दरअसल, ऐसा किसी दिक्कत की वजह से हुआ होगा।












Click it and Unblock the Notifications