Ira Khan Wedding: सलमान खान के घर पर क्यों हुई आमिर खान की बेटी इरा की मेहंदी? क्या है कोई खास रिश्ता?

Ira Khan Marriage: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की लाडली बेटी आज यानी 3 जनवरी 2024 को अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से शादी करने वाली हैं। आज कोर्ट मैरिज के बाद ये कपल एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित करने वाला है, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

सलमान खान के घर पर हुई इरा की मेहंदी
से पहले ही इरा खान और नुपुर शिखरे के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए थे। शादी से एक दिन पहले इरा खान की हल्दी और मेहंदी सेरमनी थी। आपको बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में आमिर खान की बेटी इरा खान का मेहंदी फंक्शन का आयोजन किया था।

ira khan

सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती
वहीं लोग ये जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं कि आखिर क्यों आमिर खान ने अपना घर छोड़कर अपने दोस्त सलमान खान के घर पर अपनी बेटी इरा की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की थी। आपको बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती सालों पुरानी है। ऐसे में जब आमिर खान की बेटी इरा की उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी होने जा रही है तो सलमान खान ने अपने पुराने दोस्त से गैलेक्सी अपार्टमेंट में बेटी की मेहंदी फंक्शन होस्ट करने की गुजारिश की थी।

सलमान खान ने होस्ट की इरा की मेहंदी पार्टी
आमिर खान भी अपने दोस्त सलमान खान की बात नहीं टाल पाए थे और मेहंदी की पार्टी का आयोजन भाईजान के घर की छत पर किया गया था। गत 2 जनवरी 2024 (मंगलवार) को आमिर खान अपने बेटे जुनैद, आजाद और एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव के साथ सलमान खान के घर पर बेटी इरा खान के मेहंदी फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

बेटी की मेहंदी पर आमिर खान का हैंडसम लुक
इरा खान की मेहंदी सेरेमनी के लिए सलमान खान का घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट लाइट्स से सजा हुआ नजर आया। वहीं वायरल हो रहे एक वीडियो में आमिर खान अपने बेटे जुनैद के साथ सलमान खान के घर जाते भी दिखाई दिए। इस दौरान आमिर खान ने ब्लैक टीशर्ट के साथ बेज कलर की पैंट पहनी हुई थी और वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं आमिर खान के बेटे जुनैद ने चैक प्रिंट वाली शर्ट पहनी थी।

इरा की हल्दी की रस्म में मराठी लुक
गत 2 जनवरी 2024 की दोपहर में इरा खान की हल्दी की रस्म हुई थी। इस दौरान आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता ट्रेडिशनल मराठी आउटफिट में नजर आई थीं। ये सभी लोग होने वाल दूल्हेराजा नुपुर शिखरे के घर हल्दी और मेहंदी लेकर पहुंचे थे।

8 जनवरी को होगी ग्रैंड सोशल मैरिज
खबर है कि इरा और नुपुर सोशल मैरिज राजस्थान के उदयपुर में करेंगे। कहा जा रहा है कि इस ग्रैंड सोशल मैरिज का आयोजन आगामी 8 जनवरी 2024 को उदयपुर में किया गया है। इसके बाद दोनों आगामी 13 जनवरी 2024 को मुंबई में एक और रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत के कई सितारे शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+