हिंदू या मुस्लिम? आखिर किस धर्म के रीति रिवाज से हुई इरा और नूपुर की शादी, पेपर पर किया साइन

Ira Khan Nupur Shikhare Marriage: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने 3 जनवरी 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से दूसरी शादी कर ली। दोनों ने सबके सामने एक दूसरे को अपना हमसफर बना लिया। क्योंकि इरा मुस्लिम हैं और नूपुर शिखरे खुद को हिंदू बताते हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि ये शादी दोनों ने हिंदू या मुस्लिम किन रीति-रिवाजों से शादी की है।

बता दें कि, नूपुर शिखरे और इरा खान अब कानूनी तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। नूपुर क्योंकि पेशे से जिम ट्रेनर हैं ऐसे में वह शॉर्ट्स और बनियान पहनकर वेडिंग वेन्यू पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कुछ खास दोस्त भी मौजूद थे। नूपुर को इस अंदाज में देख आमिर खान भी हैरान रह गए थे।

ira khan

सोशल मीडिया पर कपल की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों अपने परिवार वाले और दोस्तों के सामने शादी के पेपर्स पर साइन करते हुए नजर आए। ऐसे में लोग ये सोच रहे हैं कि दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से निकाह किया है। लेकिन जानकारी के मुताबिक, उन्होंने किसी धर्म से नहीं बल्कि कोर्ट मैरिज की है।

कोर्ट मैरिज कर नूपुर शिखरे और इरा खान ने अपने सभी बढ़े लोगों का आशीर्वाद लिया। जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान इरा खान ने अपने पति नूपुर को टॉन्ट मारा कि जाकर नहाओ। इरा की ये बात सुनते ही हस किसी की हंसी छूट गई।

बता दें कि, इरा खान और नूपुर शिखरे की कोर्ट मैरिज के बाद अब दोनों की शादी 8 जनवरी 2023 को राजस्थान के उदयपुर में होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों की ग्रैंड वेडिंग उनके परिवार और दोस्तों के बीच होगी। जानकारी के मुताबिक, ग्रैंड वेडिंग के बाद दोनों 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+