IPL Opening Ceremony: मैच से पहले अक्षय और टाइगर ने बांधा समा, एआर रहमान की परफॉर्मेंस ने जीते लाखों दिल
IPL Opening Ceremony: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च 2024 यानी कि आज साल के आईपीएल के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी हो रही है। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारे समा बांधने के लिए तैयार हैं। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की शानदार परफॉर्मेंस से हुई। इसके अलावा भी सेलेब्स की परफॉर्मेंस देखने को मिली।
बताते चलें कि पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। एक तरफ एमएस धोनी तो दूसरी ओर विराट कोहली नजर आने वाले हैं।

इससे पहले एआर रहमान और अन्य कलाकारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। कलाकारों की परफॉर्मेंस के समय भी जमकर आतिशबाजी की गई। सोनू निगम और एआर रहमान की परफॉर्मेंस के बाद सोनू ने वंदे मातरम गाया।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बात की जाए तो दोनों ने अपनी अलग-अलग परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर तरफ सिर्फ हूटिंग ही हो रही थी।
आईपीएल 2024 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और मैच से पहले सितारों ने समा बांध दिया। मैच की शुरुआत से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। स्टेडियम के बाहर काफी बड़ी संख्या में लोग देखे गए। बता दें कि 8 बजे से ये मैच खेला जाना है। वहीं ओपनिंग सेरेमनी का इंतजार कर रहे दर्शकों को एंट्री मिलनी जब शुरू हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications