शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर का इंटीमेट वीडियो वायरल, मंगेतर निखिल के साथ कर रही थीं ऐसा काम
Dalljiet Kaur Intimate Video Viral: दलजीत कौर और उनके होने वाले पति का एक इंटीमेट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Dalljiet Kaur Intimate Video Viral: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। लोग उनकी शादी को लेकर जमकर चर्चाएं कर रहे हैं। आपको बता दें कि टीवी एक्टर शालीन भनोट की एक्स वाइफ एक्ट्रेस दलजीत कौर जल्द ही दूसरी शादी करने जा रही हैं। इस साल मार्च के महीने में दलजीत कौर यूके बेस्ड बिसनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी करने वाली हैं। जनवरी 2023 में ही दोनों ने सगाई की थी जसिकी तस्वीपें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। पहली बार दलजीत कौर ने होने वाले पति निखिल पटेल के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। जहां दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।
दलजीत कौर का वायरल वीडियो
आपको बता दें कि दलजीत कौर ने अपनी शादी और सगाई की बात खुद सोशल मीडिया पर बताई थी। वहीं दलजीत कौर ने शादी के बाद पति संग केन्या शिफ्ट होने को लेकर भी कई बातों का खुलासा इंस्टाग्राम पर ही किया था। इसी बीच दलजीत कौर और उनके होने वाले पति का एक इंटीमेट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दलजीत ने एक लंबा पोस्ट भी लिखा है।
दलजीत कौर की दूसरी शादी
दलजीत कौर ने इसी साल जनवरी महीने में निखिल पटेल के साथ सगाई की थी और मार्च 2023 में ही दोनों शादी करने वाले हैं। ये दलजीत कौर की दूसरी शादी है। वहीं उनके मंगेतर बिजनेसमैन निखिल पटेल की भी ये दूसरी शादी है। निखिल की पहली पत्नी से दो बेटियां भी हैं। दलजीत कौर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि वह अफ्रीका के केन्या शिफ्ट होने की पहली झलक शेयर कर रही हैं।
दलजीत कौर ने किया इंटीमेट किस
दलजीत कौर ने अपने पोस्ट में लिखा है- मुझे यकीन है कि आप सभी ने निखिल के साथ मेरी सगाई के बारे में इस हफ्ते की रोमांचक खबरें पढ़ ली होंगी। यह हम दोनों की जिंदगी का नया चैप्टर है। जिसे हम 'टेक 2' कहते हैं। आखिरकार ... हमारी जिंदगी बदलने वाली है। 20 साल तक मुंबई में रहने और एक सफल करियर बनाने के बाद मैं केन्या (अफ्रीका) जा रही हूं। मैं कभी भी इंडिया के बाहर नहीं रही हूं। ये कदम बहुत एक्साइटेड भी है मेरे लिए। मेरे साथ साथ बेटे जेडन के स्कूल से लेकर मेरा करियर तक...सबकुछ बदलने वाला है।
दलजीत ने लिखा ऐसा पोस्ट
दलजीत कौर ने आगे लिखा है- मैंने और निखिल ने तय किया है कि हम अपनी जर्नी को आपके साथ शेयर करेंगे। देखते हैं कि कैसे एक एक्ट्रेस इस नए पड़ाव में पहुंचती है। मेरे बॉलीवुड करियर और होने वाले पति को हिंदी न आने के साथ साथ मैं कैसे सबकुछ संभालती हूं। दलजीत कौर पहले बता चुकी हैं कि जब वह निखिल से पहली बार मिली थीं तो उनके पैर में नीले रंग की नेलपेंट लगी थी। वह हिंदी नहीं बोलते हैं।
तलाक के बाद से अकेले पाल रही हैं बेटा
वहीं निखिल ने बताया था कि दलजीत से वह दुबई में पहली बार मिले थे। दोनों इस वीडियो में एक दूसरे को बड़े ही प्यार से किस करते भी दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें दलजीत कौर की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट टीवी एक्टर शालीन भनोट के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा जेडन भी है जो तलाक के बाद अपनी मां दलजीत के साथ ही रहता है।












Click it and Unblock the Notifications