International Yoga Day: सोनल चौहान की योग करते हुए फोटो हुई वायरल, यूजर्स ने कहा- ये बड़ा सही पोज है
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोनल चौहान ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें उनका योग लुक देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं।
मुंबई, 21 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों फिल्म घोस्ट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ नागार्जुन नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस सोनल चौहान ने एक्टर इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत से हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी बीच आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोनल चौहान ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें उनका योग लुक देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं। योग दिवस के मौके पर सोनल का योगा लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। योग करते हुए सोनल की फोटो में उनकी कमाल की खूबसूरती देखने को मिल रही है।

योग की तस्वीर हो रही है वायरल
सोनल चौहान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ है और वह योग कर रही हैं। फोटो में उनकी नैचुरल ब्यूटी देखने के लिए मिल रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह योग करते हुए मेडिटेशन की मुद्रा में बैठी हुई हैं। इस पोज में वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो को शेयर करने के साथ ही लोगों को इंटरनेशनल योग दिवस की बधाई भी दी है। आपको बता दें कि उनकी फोटो को थोड़ी ही देर में 64 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक्ट्रेस की फोटो कुछ ही देर में वायरल हो गई है। लोग उनकी खूबसूरती को देखकर फिदा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सोनल चौहान की फोटो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- वाओ बेबी। वहीं एक महिला यूजर ने लिखा है- मैं भी आपकी तरह हॉट दिखने की बहुत कोशिश करती हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा है- आप सच में क्वीन हो। वहीं एक यूजर ने लिखा है- आप हमेशा की तरह ही खूबसूरत दिख रही हो।
नागार्जुन के साथ आएंगी नजर
आपको बता दें कि सोनल चौहान इन दिनों अक्किनेनी नागार्जुन की अपकमिंग फिल्म घोस्ट की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स को पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इसके सेट से एक्ट्रेस अपनी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। उनकी हाल फिलहाल फोटोज को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इसमें ऐक्शन मोड में नजर आने वाली हैं। इन दिनों सोनल इसकी शूटिंग दुबई में कर रही हैं। फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस को हाथ में मशीन गन लिए हुए भी देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications