International Women's Day 2025: सुष्मिता सेन से लेकर शेफाली शाह, OTT पर इन महिला किरदारों ने मचाई धूम
International Women's Day 2025: आज यानी 8 मार्च 2025 को बड़ी धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान किया जाता है और उनसे जुड़े अहम मुद्दों के बारे में जागरूकताफैलाई जाती है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर महिलाओं का चला जादू
आपको बता दें कि फिल्मों के साथ साथ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी महिलाओं का जलवा देखने को मिलता है। ओटीटी पर महिलाओं के कुछ खास किरदारों को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही उन महिला एक्ट्रेसेस की भी जमकर तारीफ हो रही है।

ओटीटी पर मौजूद 5 दमदार महिलाओं की वेब सीरीज
आइए इस खास मौके पर आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद वेब सीरीज की 5 दमदार महिला किरदारों के बारे में बताते हैं जो आपको रियल लाइफ में काफी इंस्पायर करेंगी।
दिल्ली क्राइम की वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह)
बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस शेफाली शाह ओटीटी के पॉपुलर क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' में पुलिस अधिकारी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाती नजर आई थीं। इस किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया था। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
कॉल मी बे की बेला चौधरी (अनन्या पांडे)
'कॉल मी बे' वेब सीरीज में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्होंने बेला चौधरी का किरदार निभाया था। ये किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। इस सीरीज की कहानी बेला चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी खो देती है और फिर मुंबई में छोटा मोटा काम करने लगती है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
आर्या (सुष्मिता सेन)
'आर्या' एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें सुष्मिता सेन ने लीड रोल निभाया है। सुष्मिता सेन इस वेब सीरीज में आर्या का किरदार निभाती नजर आई हैं, जो एक ऐसी महिला है जो अपनों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। लोगों को उनका दमदार किरदार खूब पसंद आया है। इस वेब सीरीज के 3 सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
महारानी की रानी भारती (हुमा कुरैशी)
'महारानी' एक राजनीतिक वेब सीरीज है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने मुख्य किरदार निभाया है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे रानी भारती, एक हाउसवाइफ होकर राजनीति की दुनिया में एंट्री करती हैं। सत्ता में आने के दौरान उन्हें कई चुनौतियों और दुश्मनों का सामना भी करना पड़ता है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर मौजूद है।
मिर्जापुर की गोलू (श्वेता त्रिपाठी)
फेमस एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में गजगामिनी उर्फ गोलू के किरदार में नजर आई थीं। उन्हें अपने दमदार किरदार के लिए खूब तारीफ मिली थी। ये शानदार वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications