Tiger Day 2024: जब बाघ ने बॉलीवुड के शहंशाह का किया था 4 किमी पीछा, सिट्टी-पिट्टी हो गई थी गुम,देखें Pics

Amitabh Bachchan met Real Tiger: आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day 2024) है, इसे मनाने का मकसद सिर्फ इतना है कि दुनिया बाघों के संरक्षण पर ध्यान दे और उनका ध्यान रखें।

पिछले कुछ वक्त से भारत के लोग वन्य जीवों के संरक्षण पर सोचने लग गए हैं और उनकी बेहतरी के लिए काम भी कर रहे हैं।

Amitabh Bachchan

इस खास दिन आपको एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे लेकिन जब पूरा किस्सा सुनेंगे तो आप हंसे बिना रह भी नहीं पाएंगे।

साल 2015 में टाइगर एम्बेसडर थे अमिताभ बच्चन

दरअसल ये बात साल 2015 की है, जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के बोरीवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क में टाइगर एम्बेसडर के तौर पर वाइल्ड लाइफ विकली सेलिब्रेशन में पहुंचे थे।

इसी दौरान वो पार्क की सवारी पर निकले और तभी उनका सफारी के सामने बाघ आ गया और यही नहीं उसने 4 किमी तक अमिताभ की गाड़ी का पीछा भी किया था। अमिताभ ने खुद बाघ की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अपने ट्वीट पर उन्होंने लिखा था कि 'T 2019 - In close company of the Big Cat .. !! And this on a road in the heart of the city .."

'थोड़ी देर के लिए तो सारी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी'

बाद में अमिताभ ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए हंसते हुए बोला था कि 'जिस वक्त बाघ सामने आया उस वक्त थोड़ी देर के लिए तो सारी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी, टाइगर तो वाकई टाइगर है।'

असल बाघ के सामने शहंशाह भी हुए थे भयभीत

आपको बता दें कि अमिताभ ने अपनी कई फिल्मों में जंगल के शेर के साथ फाइट की है लेकिन असल जिंदगी में बाघ के सामने बॉलीवुड के शहंशाह भी भयभीत हो गए थे।

जानिए बाघों के बारे में कुछ खास बातें ( Know some special things about tigers)

  • बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है, इसे साल 1973 में यह दर्जा दिया गया था।
  • बाघ की कई प्रजातियां हैं, जैसे बंगाल टाइगर, साइबेरियन टाइगर, सुमात्रन टाइगर, और मलायन टाइगर कहते हैं।
  • बाघ की लंबाई 6 से 10 फीट तक हो सकती है और इसका वजन 220 से 660 पाउंड के बीच होता है।
  • बाघों को विलुप्त होने से बचाने के लिए कई संरक्षण परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें 'प्रोजेक्ट टाइगर' का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।
  • 20वीं सदी की शुरुआत में बाघों की संख्या 100,000 से अधिक थी, अभी यह संख्या केवल 3,900 के करीब रह गई है।
  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस हमें याद दिलाता है कि बाघों की सुरक्षा और संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+