Emmy Awards 2024 Winners: इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 की घोषणा, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

International Emmy Awards 2024 Winners List: इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 की घोषणा हो गई है। गत 25 नवंबर 2024 (सोमवार) को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में विनर्स के नाम का ऐलान किया गया है।

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत की ओर से नॉमिनेटेड एकमात्र वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को कोई सम्‍मान नहीं मिला है। आदित्‍य रॉय कपूर और अनिल कपूर की इस सीरीज को बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। वहीं इस कैटेगरी में फ्रेंच-अमेरिकन-जैपनीज सीरीज 'लेस गौटेस डे डियू' को पुरस्‍कार मिला है।

emmy awards

हिंदी वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को नहीं मिला सम्मान
टीवी सीरीज लेस गौटेस डे ड्यू (Les Gouttes de Dieu) एप्पल टीवी पर रिलीज हुई थी और 'द नाइट मैनेजर' इसी सुपरहिट हॉलीवुड सीरीज की हिंदी रीमेक है। 'द नाइट मैनेजर'ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार' पर रिलीज हुई थी। हॉलीवुड सीरीज में टॉम हिडलेस्टन लीड रोल में नजर आए थे।

वीर दास ने होस्‍ट किया इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024
52वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 इवेंट को भारतीय एक्‍टर और कॉमेडियन वीर दास ने होस्‍ट किया था। वह इस तरह के इवेंटकी मेजबानी करने वाले पहले भारतीय हैं। इंटरनेशनल अकादमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज (IATAS) की ओर से दिए जाने वाले इस अवॉर्ड में साल 2023 में रिलीज और अमेरिका के बाहर बने वेब सीरीज और टीवी शोज को अवॉर्ड दिया गया है।

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट-

1. बेस्ट परफॉरमेंस बाय एन एक्ट्रेस अवार्ड- ऑकबाब-चुटिमोन चुएंगचारोएनसुकिंग (हंगर)
2. बेस्ट परफॉरमेंस बाय एन एक्टर- टिमोथी स्पाल (द सिक्स्थ कमांडमेंट)
3. बेस्ट ड्रामा सीरीज- लेस गौटेस डे डियू [ड्रॉप्स ऑफ गॉड]
4. नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट- रेस्टोरेंट मिस्वरस्टैंड सीजन 2
5. बेस्ट स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री- ब्रॉन: द इम्पॉसिबल फॉर्मूला 1 स्टोरी
6. बेस्ट शॉर्ट-फॉर्म सीरीज- पंट डे नो रिटर्न (प्वाइंट ऑफ नो रिटर्न)
7. बेस्ट किड्स: लाइव-एक्शन- एन ऑफ ड्रेनेने (वन ऑफ द बॉयज)
8. बेस्ट किड्स: फैक्टुअल एंड एंटरटेनमेंट- ला विडा सीक्रेटा डे तु मेंटे (द सीक्रेट लाइफ ऑफ योर माइंड)
9. बेस्ट किड्स: एनिमेशन- टैबी मैकटैट
10. बेस्ट टीवी मूवी/मिनी-सीरीज- लिबेस काइंड (डियर चाइल्ड)
11. बेस्ट कॉमेडी- डिविजन पलेर्मो
12. टेलीनोवेला- ला प्रोमेसा (द वॉव)
13. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- ओटो बैक्सटर: नॉट ए बकवास हॉरर स्टोरी
14. आर्ट प्रोग्रामिंग अवार्ड- पियानोफोर्ते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+