India's Got Talent 11 Winner: कोलकाता के 'अमेजिंग अप्सरास' बने विजेता, ट्रॉफी के साथ कितनी मिली प्राइज मनी?
India's Got Talent 11 Winner: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 11' आखिरकार अपने रोमांचक मुकाम पर पहुंच गया था। तीन महीने तक चले कड़े मुकाबले और देशभर के हुनरमंद कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के बाद गत 4 जनवरी 2026 को शो का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था। इस यादगार रात में दर्शकों को उनका विनर मिल गया।
डांस ग्रुप 'अमेजिंग अप्सरासट ने मारी बाजी
कोलकाता के मशहूर डांस ग्रुप 'अमेजिंग अप्सरास' ने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस के दम पर 'इंडियाज गॉट टैलेंट 11' की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने ऐसा मंच सजाया कि जजेस के साथ-साथ दर्शक भी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए थे।

ट्रॉफी के साथ मिले 15 लाख रुपये
शो के विनर बने 'अमेजिंग अप्सरास' को ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपये का कैश प्राइज भी दिया गया है। इसके अलावा उन्हें कई स्पॉन्सर्ड गिफ्ट्स भी मिले है जिसने उनकी जीत को और भी खास बना दिया है।
रनरअप रहा 'साउंड ऑफ सोल्स'
इस कड़े मुकाबले में सिक्किम का म्यूजिक बैंड 'साउंड ऑफ सोल्स' (Sound of Souls) दूसरे स्थान पर रहा। अपनी बेहतरीन म्यूजिकल परफॉर्मेंस के जरिए उन्होंने भी दर्शकों का दिल जीत लिया और शो के रनरअप बने।
ग्रैंड फिनाले में भिड़े थे 7 टॉप फाइनलिस्ट
इंडियाज गॉट टैलेंट 11 के ग्रैंड फिनाले में कुल 7 फाइनलिस्ट्स के बीच ट्रॉफी के लिए जोरदार टक्कर देखने को मिली थी। हर प्रतिभागी ने मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया था लेकिन आखिरकार जीत अमेजिंग अप्सरास के हिस्से आई।
टॉप 7 फाइनलिस्ट्स की लिस्ट-
वी कंपनी
आकाश और अभिषेक
नेपाल टाइगर्स
क्लासिक क्वीन्स
अमेजिंग अप्सरास
विक्की कृष
कैलीबॉयज
खास तौर पर क्लासिक क्वीन्स, अमेजिंग अप्सरास, विक्की कृष और कैलीबॉयज के बीच ट्रॉफी को लेकर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।
स्टार जजेस की मौजूदगी ने बढ़ाया फिनाले का ग्लैमर
ग्रैंड फिनाले में शो की जजेस पैनल भी चर्चा का विषय रही। नवजोत सिंह सिद्धू, शान, करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जजेस की कुर्सी संभाली और आखिर में अमेजिंग अप्सरास को विनर घोषित करते हुए ट्रॉफी सौंपी।












Click it and Unblock the Notifications