Rahul Vaidya Birthday: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं 'इंडियन आइडल फेम' सिंगर राहुल वैध?

नई दिल्ली, 23 सितंबर। 'इंडियन आइडल फेम' सिंगर और कंपोजर राहुल वैध आज 34 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर उनके चाहने वाले सुबह से ही उन्हें विश कर रहे हैं लेकिन सबसे खास अंदाज में जन्मदिन विश उन्हें उनकी पत्नी दिशा परमार ने किया है। दिशा ने सोशल मीडिया पर अपनी और राहुल की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करके लिखा है कि 'मेरी जिंदगी के प्यार को हैप्पी बर्थडे। मैं लकी हूं कि आप मुझे मिले।'

 'मैं लकी हूं कि आप मुझे मिले'

'मैं लकी हूं कि आप मुझे मिले'

दिशा की इस खूबसूरत पोस्ट पर बहुत सारे सेलिब्रेटी ने रिएक्ट किया है और राहुल को बर्थ की बधाई दी है। बधाई देने वालों में दिशा के कोस्टार नकुल मेहता भी शामिल हैं, जिनके साथ इस वक्त दिशा सोनी टीवी पर 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीजन 2 में लीड रोल प्ले कर रही हैं। आपको बता दें कि दिशा और राहुल ने इसी साल 16 जुलाई को शादी की है।

 सिंगिंग रिएलिटी शोज में नजर आ चुके राहुल वैध

सिंगिंग रिएलिटी शोज में नजर आ चुके राहुल वैध

आपको बता दें कि 'जो जीता वही सिकंदर' और 'म्यूजिक का महामुकाबला' जैसे सिंगिंग रिएलिटी शोज में नजर आ चुके राहुल वैध, 'बिग बॉस 14' और 'खतरों का खिलाड़ी 11' जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। वैद्य का जन्म 23 सितंबर 1987 को नागपुर में एक मराठी भाषी परिवार में हुआ था। उनके पिता महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड में इंजीनियर थे।

पहला एलबम 'तेरा इंतजार' था

पहला एलबम 'तेरा इंतजार' था

इंडियन आइडल में रनर अप रहे राहुल वैध का पहला एलबम 'तेरा इंतजार' था, जिसे कि साजिद-वाजिद ने कंपोज किया था। इसके बाद इन्होंने अपनी इंडियन आइडल फेम दोस्त प्राजक्ता शुक्रे के साथ एक युगल गीत "हैलो मैडम, आई एम योर एडम" गाया था। राहुल 'जो जीता वही सिकंदर' और 'म्यूजिक का महामुकाबला' जैसे सिंगिंग रिएलिटी शोज का भी हिस्सा रहे हैं। तो वहीं वो कई रियलिटी शो में मेजबानी भी कर चुके हैं। राहुल वैद्य की समर पार्टी एंथम (सिंगल) यूट्यूब पर काफी हिट रहा था।

2.99 करोड़ रुपये (0.4 मिलियन डॉलर) की संपत्ति के मालिक

2.99 करोड़ रुपये (0.4 मिलियन डॉलर) की संपत्ति के मालिक

topplanetinfo.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, राहुल वैद्य इस वक्त लगभग 2.99 करोड़ रुपये (0.4 मिलियन डॉलर) की संपत्ति के मालिक हैं और वो रिएलिटी शोज के लिए 1 लाख रुपये चार्ज करते हैं। यही नहीं राहुल का मुंबई और नागपुर में आलीशान घर हैं तो वहीं उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां जैसे ऑडी, रेंज रोवर और मर्सिडीज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+