Indian Idol 12: पवनदीप राजन के विनर बनते ही अरुणिता कांजीलाल ने लगाया गले, जानें क्या कहा?

Indian Idol 12: पवनदीप राजन के विनर बनते ही अरुणिता कांजीलाल ने लगाया गले, जानें क्या कहा?

मुंबई, 16 अगस्त: फेमस रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल का फिनाले 15 अगस्त को खत्म हो गया है और इंडियन आइडल के 12वें सीजन के विजेता पवनदीप राजन बने हैं। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी और 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। अरुणिता कांजीलाल फर्स्ट रनरअप और सायली कांबले सेकेंड रनरअप हुई हैं। इस शो में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल अपनी केमिस्ट्री और दोस्ती की वजह से काफी चर्चा में थे। पवनदीप राजन के विनर बनते ही अरुणिता कांजीलाल ने गले लगाकर उनको बधाई दी। जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए जानते हैं शो के जीतेन के बाद पवनदीप राजन ने क्या कहा और अरुणिता कांजीलाल ने पवनदीप के लिए क्या बोला।

Recommended Video

    Indian Idol 12 Winner: Pawandeep Rajan ने जीता Indian Idol का खिताब | वनइंडिया हिंदी
    पवनदीप राजन बोले- हम जल्द ही शानदार करियर बनाएंगे

    पवनदीप राजन बोले- हम जल्द ही शानदार करियर बनाएंगे

    इंडियन आइडल-12 के विनर बनने के बाद पवनदीप राजन ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कहा, ''वह मेरे लिए बहुच ही खुश होने वाला मूवमेंट था। ट्रॉफी को पकड़ना ही मेरे लिए एक बेजोड़ एहसास है। हालांकि पिछले कुछ महीनों में हमने जो भी बाकी कंटेस्टेंट के साथ संबंध बनाए हैं, उसको देखते हुए मैं चाहता था कि हर कोई जीते। काश मैं अपने सभी पांच फाइनलिस्ट के साथ ट्रॉफी को बांट सकता। यह मेरे लिए बहुत ही मिक्स फीलिंग है। मुझे पता है कि हर कोई बहुत ज्यादा प्रतिभाशाली है हम सभी जल्द ही शानदार करियर बनाएंगे। जब भी हमें मौका मिलेगा हम भी साथ मिलकर काम करेंगे।''

    पवनदीप राजन के विनर बनते ही अरुणिता कांजीलाल ने क्या कहा?

    पवनदीप राजन के विनर बनते ही अरुणिता कांजीलाल ने क्या कहा?

    पवनदीप राजन से जब पूछा गया कि अरुणिता कांजीलाल ने उनकी जीत के बाद क्या कहा तो पवन पहले तो मुस्कुराए और बोले, "हमारे पास बात करने के लिए ज्यादा समय नहीं था लेकिन मंच पर अरुणिता ने बधाई दी और कहा कि वह असल में मेरे लिए बहुत ज्यादा खुश हैं।''

    बता दें कि पूरे शो में अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की काफी केमिस्ट्री दिखाई गई है। सोशल मीडिया पर दोनों के रोमांस की भी चर्चा हो रही थी। हालांकि दोनों ने बार-बार कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

    पवनदीप राजन के विनर बनते ही रोने लगीं उनकी मां

    पवनदीप राजन के विनर बनते ही रोने लगीं उनकी मां

    आदित्य नारायण ने जैसे ही पवनदीप राजन के विनर बनने की घोषणा की उनकी मां अपने आंसू नहीं रोक सकीं। पवनदीप ने कहा, 'ये मेरे लिए और मेरे परिवार वालों के लिए काफी इमोशनल पल था।' पवनदीप ने अपने प्रशंसकों को थैंक्यू बोलते हुए कहा, ''मुझे नहीं पता कि मैं उनके द्वारा मुझ पर बरसाए गए प्यार को कैसे चुका सकता हूं। अगर यह मेरे बस में होता था तो मैं हर लोगों से पर्सनली मिलकर धन्यवाद देती।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+