Indian Idol: तो क्या ग्रैंड फिनाले का हिस्सा नहीं होंगी शनमुख प्रिया? एविक्ट होने की अटकलें तेज
मुंबई, 6 अगस्त। टेलीविजन के सबसे चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के दिल की धड़कन तेज हो रही है। शो में फिलहाल टॉप 6 कंटेस्टेंट ही बचे हैं लेकिन इनमें से किसी का भी पत्ता कभी भी कट सकता है। 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी के लिए पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, निहार ताउरो, स्याली कांबले, शनमुख प्रिया के बीच जंग जारी है।

सेमी फिलाने का हिस्सा बनेंगे करण जौहर
गैंड फिनाले से पहले इस वीकेंड किसका पत्ता कटेगा, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। लोग अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं, इस बीच खबर आ रही है कि सेमी फिनाले के एपिसोड में डायरेक्टर करण जौहर स्पेशल गेस्ट बनकर शो में एंट्री लेंगे। कंटेस्टेंट उनकी फिल्मों के गाने गा सकते हैं, साथ ही करण भी शो पर खूब मस्ती करने वाले हैं। अब देखना ये होगा कि करण के आने के बाद कंटेस्टेंट की परफार्मेंस कैसी रहती हैं।

शो से बाहर हो जाएंगी शनमुख प्रिया?
इंडियन आइडल में करण जौहर के स्वागत की तैयारियों के बीच ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि शनमुख प्रिया का सफल शो में अब समाप्त होने वाला है। पहले स्याली कांबले एलिमिनेट होने की खबर थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि शनमुख प्रिया को खाली हाथ अपने घर लौटना होगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शनमुख प्रिया के सेमी फिनाले से बाहर होने की अटकलों के बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं।

करण जौहर ने दिया ऑफर
इन अटकलों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा तो एपिसोड के ऑनएयर होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन अगर ये सच है तो शनमुख प्रिया को बड़ा झटका लगने वाला है। बता दे कि करण जौहर के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट पहनेंगे। उधर, शो खत्म होने से पहली ही कंटेस्टेंट्स को गाने के ऑफर मिलने लगे हैं। शो में पहुंचे फिल्म निर्देशक करण जौहर ने दो सदस्यों को अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दिया है ।

शनमुखा को ओमंग कुमार से भी मिला ऑफर
आपको बता दें कि शो की चर्चित कंटेस्टेंट रहीं शनमुखा को ओमंग कुमार ने अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दिया था। शो के दौरान ओमंग शनमुख प्रिया की सिंगिंग से इस कदर इंप्रेस हुए कि उन्होंने शनमुख को अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका देकर सरप्राइज कर दिया। शो में शनमुख ने जिम्मी जिम्मी आजा आजा गाया। जिसे सुनने के बाद ओमंग कुमार ने कहा कि तुम मेरी अगली फिल्म में गाने गाओगी। शनमुख के गाने को लेकर ओमंग कुमार ने उनसे कहा, 'मैं तुम्हारे टैलेंट को देख दंग हूं। तुम्हारे साथ मैं अपनी एक पूरी फिल्म लिए कोलेबोरेट करना चाहता हूं। तुम शानदार सिंगर हो और मैं तुम्हें लाइव सुनकर मैं खुश हूं।'
यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल 12: भाई ऋषि और राजीव को याद कर भावुक हुए रणधीर कपूर, आंखों में आंसूभर कही ये बात, वीडियो












Click it and Unblock the Notifications