Independence Day 2023: तमन्ना भाटिया न्यू जर्सी की 19वीं इंडिया डे परेड में बनीं ग्रैंड मार्शल, फोटोज वायरल
Independence Day 2023 Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में तमन्ना भाटिया एक आइटम नंबर करती नजर आई हैं जिसने हर तरफ धूम मचा रखी है। 'कावाला' गाने पर तमन्ना भाटिया का डांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई इस गाने पर रील बनाकर इंस्टााग्राम पर वीडियो शेयर करने में बिजी है। इसी बीच तमन्ना भाटिया को उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान दिया गया है। तमन्ना को न्यू जर्सी में एनजे इंडिया परेड का हिस्सा बनने का मौका मिला है।
तमन्ना भाटिया 19वीं इंडिया डे परेड में बनीं ग्रैंड मार्शल
खबर है कि तमन्ना भाटिया को न्यू जर्सी में एनजे इंडिया परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में सम्मानित किया गया है। तमन्ना ने ग्रैंड मार्शल बनकर इंडिया परेड में हिस्सा लिया और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। आपको बता दें कि इस बार 15 अगस्त 2023 को हमारा देश, भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में देश के हर कोने में बड़ी ही धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।

तमन्ना ने 2017 में भी लिया था परेड में हिस्सा
जानकारी के अनुसार एनजे परेड में भारतीय-अमेरिकी कैलेंडर को भी दिखाया गया, जिसमें हमारे देश की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र की उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस इवेंट में डांस, म्यूजिक और झांकियों की मदद से भारत के हर रंग रूप लोगों के सामने रखा गया। वहीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ग्रैंड मार्शल के रूप में इसका हिस्सा बनी थीं। खबर है कि साल 2017 में भी तमन्ना ने इस इंडिया डे परेड में हिस्सा लिया था। तब वह खुद भी झांकियों का हिस्सा बनी थीं और उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी की थीं।
तमन्ना भाटिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
तमन्ना भाटिया हाल ही में रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' में नजर आई हैं, जिसमें उनका 'कवाला' आइटम सॉन्ग सुपरहिट साबित हो रहा है। फिल्म 'जेलर' ने सिर्फ तीन दिनों में ही वर्ल्डवाइड 222.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं देशभर में इसने 127.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। तमन्ना इस फिल्म के अलावा वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'भोला शंकर' में नजर आई हैं। जल्दी ही वह हिंदी फिल्म 'वेदा' के अलावा एक तमिल और एक मलयालम फिल्म में नजर आएंगी। वह 'आखिरी सच' नाम के एक वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications