'स्वस्थ रहें,सुरक्षित रहें',अमिताभ से लेकर कंगना तक, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे दी 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'स्वस्थ रहें,सुरक्षित रहें', अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना तक, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे दी 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
मुंबई, 15 अगस्त: भारत आज यानी 15 अगस्त को अपनी आजादी का 75वां साल मना रहा है। देश में 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। हमेशा की तरह लाल किला आजादी के 75 साल के प्रतिष्ठित समारोह का गवाह बना। 90 साल के विद्रोह, रक्तपात और राजनीतिक वार्ता के बाद गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर 1947 में आज ही के दिन हमारा देश आजाद हुआ था। देश की आजादी की हर कोई एक-दूसरे को बधाई दे रहा है। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन ने भी खास अंदाज में देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''स्वतंत्रता दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएँ । सुख शांति समृद्धि ,सदा । सब स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें"

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी।''
बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए लिखा है, आजाद हिंदुस्तान के 75वें स्वतंत्रता दिवस की देश विदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट कर लिखा, ''दिल्ली में कैप्टन विक्रम बत्रा और अन्य सभी फौजी नायकों को मेरी श्रद्धांजलि। असल में मेरे लिए ये एक इमोशनल मूवमेंट है उनकी (विक्रम बत्रा) प्रतिमा के सामने खड़े होकर, उनके बलिदान और 527 अन्य युद्ध शहीदों को याद करना। स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं।''
अभिनेता रणवीर सिंह ने लिखा है, जय हिंद।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने लिखा है, ''सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।''
फरहान खान, दिलजीत दोसांझ और इमरान हाशमी ने ट्वीट किया है, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications