Exclusive: रैपर बादशाह की वजह से इंदीप बक्शी के करियर को हुआ नुकसान? 'सैटरडे सैटरडे' फेम सिंगर ने खोला राज
Oneindia Exclusive Inerview: 'सैटरडे सैटरडे' और 'काला चश्मा' जैसे गीतों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले लोकप्रिय सिंगर इंदीप बख्शी इन दिनों अपने नए एलबम 'मिल्क' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। उनके गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं।
इंदीप बक्शी रैपर 'बादशाह' से पंगे की वजह से भी काफी चर्चित रहते हैं। हाल ही में उन्होंने वनइंडिया हिंदी से Exclusive बातचीत में अपने से जुड़ी कई खास बातों का खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि 'पूरे 6 साल बाद वो दर्शकों की डिमांड पर अपना नया एलबम 'मिल्क' को लेकर आया हूं और मैं फैंस के रिस्पांस से बहुत ज्यादा खुश हूं। अभी तक लोगों ने सिर्फ मेरी लिखाई और आवाज सुनी थी लेकिन इस बार मैंने एलबम अपना संगीत भी दिया है। इस एलबम में 'ए टू जेड' सारा काम मैंने किया है। इस एलबम में आपको 'सैटरडे सैटरडे' वाली फीलिंग भी महसूस होगी तो वहीं आपको हार्ड हिप-हॉप भी सुनने को मिलेगा मतलब कहने का ये है कि एलबम में आठ गाने हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि हर तरह के बंदे को ये गाने पसंद आएंगे।'
एलबम का नाम 'मिल्क' क्यों हैं?
इस सवाल के जवाब में इंदीप बक्शी ने कहा कि 'दरअसल जिस वक्त मैं गाने बना रहा था, उस वक्त हमारे जीसी भाई हैं, जिनकी कंपनी से गाने निकले हैं, उन्हें मैं गाने भेजता था उन्हें सेलेक्ट करने के लिए तो वो हमेशा गाने के जवाब में मुझे या तो अजीब सी गाली भेजते थे या फिर वो बोलते थे कि ये तो मिल्क है, एकदम मिल्क है।'
'ये स्लैंग भाषा है, जो कि हमलोगों ने खुद ही बनाई हुई है'
'दो-तीन बार हुआ तो मैंने एक दिन पूछ ही लिया कि ये मिल्क क्या होता है? दरअसल 'ये स्लैंग भाषा है, जो कि हमलोगों ने खुद ही बनाई हुई है। यहां पर 'मिल्क' का मतलब है कि एक नंबर यानी कि 'क्रीम क्राउड' ,तो फिर हमने सोचा कि चलो एलबम का नाम यही कर देते हैं, ये नया स्लैंग है लोगों के लिए।'
'मिल्क' यानी 'दूध से दोस्ती
उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'देखते है लोग इसे कब से प्रयोग करना शुरू करते हैं, 'मिल्क' यानी 'दूध से दोस्ती'। सच कहूं तो दूध से दोस्ती लोगों से पुरानी है। लोगों इसे सबसे ज्यादा कन्ज्यूम करते हैं। पुराने से लेकर नए लोग दूध का सेवन करते हैं। उसी तरह से मेरी एलबम है, आपको इसमें पुराने गानों वाला फील भी मिलेगा तो आज वाला हिप-हॉप भी।'
'रैपर बादशाह पर सच छिपाने का भी आरोप लगाया'
इसी के साथ ही उन्होंने अपने से जुड़े विवादों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'बीते 6 सालों से मैं लाइफ में संघर्ष कर रहा था, मैं खुद की पहचान के लिए लड़ रहा था। ' उन्होंने रैपर बादशाह पर सच छिपाने का भी आरोप लगाया। आपको बता दें कि 'सैटरडे' और 'काला चश्मा' ऐसे गीत थे, जिन्होंने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था लेकिन शुरू में इन गानों में इंदीप का नाम नहीं था।
'बादशाह ने लोगों को सच नहीं बताया और वो...'
इस बारे में इंदीप ने कहा कि 'सच कहूं तो ये गाने आईट्यून्स पर मेरे अल्बम में रिलीज हो चुके थे। लेकिन इसे बड़े प्रोडक्शन कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया, लेकिन मुझे क्रेडिट नहीं दिया गया।" इंदीप ने आगे इतना सबकुछ मेरे साथ हो रहा था कि मैं खुद से फाइट कर रहा था। बादशाह ने लोगों को सच नहीं बताया और वो बीते 6 सालों में मुझे पीछे करके आगे आ गए।'
'आपने पहले मुझे क्रेडिट क्यों नहीं दिया'
'लेकिन मैं बाबा जी का शुक्रगुजार हूं जिनकी वजह से सच सामने आया। बादशाह से सीधा प्रश्न है मेरा है कि 'अगर मैं इन गीतों में शामिल था तो आपने पहले मुझे क्रेडिट क्यों नहीं दिया। मैं उस म्यूजिक कंपनी का आभारी हूं कि उसने मेरा श्रेय अपडेट किया, जब आप पर केस चल रहा होता है तो आप खुलकर कुछ बोल नहीं पाते लेकिन मैं ऊपरवाले को थैंक्यू कहना चाहता हूं कि सच सामने आ गया लेकिन इसमें 6 साल का वक्त लग गया। लेकिन अंत भला तो सब भला।'
मशहूर पंजाबी सिंगर हनी सिंह के बहुत बड़े फैन हैं इंदीप
आपको बता दें कि इंदीप मशहूर पंजाबी सिंगर हनी सिंह के बहुत बड़े फैन हैं, हालांकि वो कभी उनसे मिले नहीं हैं लेकिन फिर भी वो उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं। उन्होंने कहा कि 'मुझे लिखने का शौक था लेकिन कभी सोचा नहीं था कि गाने बना पाऊंगा लेकिन तभी हनी सिंह के एलबम आए और लोगों ने उन्हें बहुत प्रेम दिया तो हमारे भी हिम्मत आ गई और उसके बाद मैंने भी गाना बनाया और अपनी सारी सेविंग उसमें लगा दी, इसलिए हनी सिंह को ही क्रेडिट देना चाहता हूं।'
यहां देखें पूरा इंटरव्यू...












Click it and Unblock the Notifications