ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन के साथ वेकेशन पर पहुंचीं Malaika Arora, बिकीनी में दिखाया बोल्ड फिगर
ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक वेकेशन पर पहुंचीं Malaika Arora, बिकीनी में दिखाया बोल्ड फिगर
नई दिल्ली, 3 दिसंबर। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बीच ब्रेकअप की खबरें कुछ दिनों से आ रही थी। खबरों में कहा जा रहा था कि किसी बात को लेकर मलाइका और अर्जुन एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। वहीं दोनों के एज गैप को लेकर भी कई बार सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में कयास लगाया जा रहा था कि शायद दोनों के बीच रिलेशन ब्रेकअप हो गया है, लेकिन दोनों ने अपने इंस्टा पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद इन अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया हैं। दोनों मालदीप में वैकेशन मना रहे हैं। मलाइका और अर्जुन की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद इस बात के सारे कयास गलत साबिक हुए कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है।

मलाइका-अर्जुन की रोमांटिक तस्वीरें
मलाइका और अर्जुन कपूर एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए बेहद ही खूबसूरत डेस्टिनेशन मालदीप पहुंचे हैं। दोनों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद से दोनों लव बर्ड्स के रिलेशन को लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया है। हालांकि इन तस्वीरों में दोनों साथ नहीं हैं, लेकिन बैकग्राउंड में समंदर का किनारा दोनों के एक ही जगह पर होने की गवाही दे रही है। इन तस्वीरों से कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

शर्टलेस अर्जुन और मलाइका की बिकीनी फोटो
इन तस्वीरों में जहां अर्जुन अपनी हॉट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरे पोस्ट में मलाइका बिकीनी में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेर रही है। मलाइका और अर्जुन तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया हैं। दोनों खुलेआम प्यार का इजहार करते हैं। दोनों के बीच काफी एज गैप है, लेकिन इस कपल ने कभी किसी की परवाह नहीं की । अर्जुन पहले भी कई बार कह चुके हैं कि वो मलाइका के साथ बेहद खुश हैं। वहीं मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर कहा कि अर्जुन वो शख्स हैं, जो उन्हें अंदर और बाहर से अच्छी तरह से जानते हैं।

वैकेशन पर मलाइका का बोल्ड अवतार
अर्जुन के साथ वैकेशन पर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा ने अपना बोल्ड अवतार दिखाया है। मलाइका अरोड़ा का ये कातिलाना अवतार लोगों के दिलों को धड़का रहा है। वैकेशन की तस्वीरों में मलाइका बिकिनी में दिख रही हैं। बिकीनी में उनकी टोन्ड बॉडी दिख रही है। अपनी फिटनेस और हॉटनेस के लिए मलाइका हमेशा चर्चा में रहती है। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार 'भूत पुलिस' में नजर आए थे। जल्द ही अर्जुन कपूर डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में दिखाई देने वाले हैं।
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी की तारीख पक्की, इस डेट को लेंगे सात फेरे












Click it and Unblock the Notifications