Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी की तारीख पक्की, इस डेट को लेंगे सात फेरे
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी की तारीख पक्की, इस डेट को लेंगे सात फेरे
मुंबई, 26 नवंबर। बॉलीवुड की बिग फैट वेडिंग यानी कैटरीन कैफ और विक्की कौशल की शादी की तारीख पक्की हो गई है। बी-टाउन के हॉटेस्ट कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक 9 दिसंबर को राजस्थान के आलीशान रिसॉर्ट में दोनों सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां जोर-शोर से जारी है।

9 दिसंबर को लेंगे सात फेरे
इन दिनों शादियों का सीजन जारी है। वेडिंग सीजन में बॉलीवुड की कई सेलेब्स सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध रहे है। जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरे लिए तो वहीं अब सबकी निगाहें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पर है। इस शाही शादी को लेकर पल पल की खबरों पर लोगों की निगाहें बनी हुई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना और विक्की 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक रिसॉर्ट सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में सात फेरे लेंगे। समारोह के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई ईवेंट मैनेंजमेंट कंपनियां कटरीना और विक्की की शादी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शादी की तैयारियों के लिए टीम रिसॉर्ट पहुंच चुकी हैं। शादी के अलावा 7 और 8 दिसंबर को हल्दी और मेंहदी की ग्रैड तैयारी की जा रही है।

तैयार हो रहा है खास जोड़ा
शादी के लिए कैटरीना कैप का खास ब्राइडल जोड़ा तैयार हो रहा है। कैटरीना और विक्की की ब्राइडल ड्रेस सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा तैयार कर रहे हैं। मेंहदी पर कैटरीना मनीष मल्होत्रा के डिजाइन की ड्रेस पहनने वाली है। वहीं अबू जानी उनकी मेहंदी डिजाइन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीन और विक्की की शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी। शादी से पहले दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। इस शादी में 200 मेहमान शामिल होंगे। दोनों के परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई सेलेब्स इस ग्रैड शादी में शिरकत करेंगे।

रॉयल वेडिंग में फोन पर बैन
विक्की कौशल और कैटरीना की शादी में प्राइवेसी का खास ख्याल रखा जा रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कपल अपनी लाइफ के इस खास पल की तस्वीरों को ऑनलाइन लीक नहीं होने देना चाहते हैं। कपल की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए एक टीम भी हायर की है। शादी में कुछ जगह को छोड़कर गेस्ट को मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की इजाजत होगी। इस तरह की पाबंदी निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी में भी देखने को मिली थी। फिलहाल फैंस अपने लवबड्स की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
बाथ टॉवल में एक्ट्रेस संजीदा शेख का बोल्ड फोटोशूट, खुद VIDEO शेयर कर फैंस को किया हैरान












Click it and Unblock the Notifications