Imran Khan का अब इस साउथ एक्ट्रेस पर आया दिल! मिस्ट्री गर्ल के हाथों में हाथ डाले दिखे एक्टर

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं। हाल ही में इमरान खान को साउथ एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए।

Imran Khan Dating Lekha Washington: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से लाखों फैंस का दिल जीता था। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में देखा गया। लेकिन, लंबे समय से उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया में भी पिछले कुछ समय से खास एक्टिव नहीं रहते। बीते साल अभिनेता ने मुंबई में आमिर खान की बेटी इरा खान की सगाई की पार्टी में शिरकत की थी। अब हाल ही में उन्हें साउथ एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन के साथ स्पॉट किया गया।

इमरान खान का इस एक्ट्रेस पर आया दिल

इमरान खान का इस एक्ट्रेस पर आया दिल

दरअसल इमरान खान 5 फरवरी को साउथ एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन के साथ स्पॉट किए गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान इमरान खान एक्ट्रेस के हाथों में हाथ डाले नजर आए। दोनों एकसाथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हाथों में हाथों डाले आए नजर

हाथों में हाथों डाले आए नजर

वीडियो में इमरान खान के लुक की बात करें तो, काले रंग की टी शर्ट और नीले रंग की जींस पहनी हुई है। जिसमें वह बेहद हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ साउथ एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन प्रिंटेड फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं। दोनों की कैमिस्ट्री देख फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

इमरान खान का पहली पत्नी से हुआ था तलाक

आपको बता दें कि, इमरान खान का उनकी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक से तलाक हो चुका है। दोनों के शादीशुदा जीवन में कई ऐसी हुई जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक दूसरे को एक मौका भी दिया था। लेकिन, तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों के बीच बात नहीं बनी। कहा ये भी जाता है कि, इमरान अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते थे। दोनों एक आठ साल की बेटी इमारा के माता पिता हैं।

लेखा से थे अफेयर के चर्चे

लेखा से थे अफेयर के चर्चे

जिस समय इमरान खान के तलाक को लेकर चर्चाएं चल रही थी। उस समय ये अफवाह उड़ रही थी कि, इमरान का लेखा वाशिंगटन के साथ अफेयर होने की वजह से ये शादी टूटी है। लेखा के पूर्व पति पाब्लो चटर्जी और इमरान करीबी दोस्त थे। हालांकि अब दोनों का ये वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई।

क्या इमरान खान ने छोड़ दी एक्टिंग?

क्या इमरान खान ने छोड़ दी एक्टिंग?

वहीं इमरान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने फिल्म जाने तू... या जाने ना' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘कट्टी बट्टी' में देखा गया था जो कि, साल 2015 में रिलीज हुई थी। खबरों के मुताबिक, एक्टर अब एक्टिंग छोड़ फिल्म डायरेक्ट करेंगे।

Recommended Video

    Ranbir Kapoor की Shamshera से लेकर Aamir Khan की Laal Singh Chaddha रहीं 2022 की Flop फिल्में!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+