इरा खान की शादी में रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए इमरान खान, क्या जल्द दूसरी शादी करेंगे एक्टर?

Imran Khan Rumoured Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से 3 जनवरी को शादी कर ली। इस शादी में दोनों के परिवार वाले और दोस्त शामिल हुए। कपल की शादी में इमरान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ नजर आए।

आमिर खान के भांजे इमरान खान बहन इरा खान की शादी में रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ पोज देते हुए नजर आए। ये फोटो खुद लेखा वाशिंगटन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। उन्होंने कई फोटोज का कोलाज बनाकर शेयर किया जिसमें दोनों एकसाथ रोमांटिक और कैंडिड पोज देते हुए नजर आए।

Imran Khan

लेखा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हार्ट इमोजी लगाया। इस दौरान दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आए। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं। बता दें कि, इससे पहले इमरान खान को लेखा के साथ कई बार स्पॉट किया गया हालांकि वह हमेशा से इस रिश्ते को दोस्ती बताते हैं।

वैसे तो इमरान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ को भी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। साल 2011 में एक्टर की शादी अवंतिका मलिक से हुई थी लेकिन पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों अब एकसाथ नहीं रहते। बता दें कि, इमरान और अवंतिका की एक बेटी भी है।

बता दें कि, साल 2023 की शुरूआत में इमरान खान और लेखा वाशिंगटन को साथ में स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। जिसके बाद कपल की डेटिंग अफवाह सोशल मीडिया पर छा गई। लेखा मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में दिखाई दी हैं। उन्होंने इमरान के साथ 2013 की फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला में काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+