इमरान खान संग रोमांटिक हुईं लेखा वाशिंगटन, फोटो शेयर कर रिलेशनशिप को किया कंफर्म, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Lekha Washington Imran Khan: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब वह लंबे समय बाद फिर से फिल्मों में वापसी करने वाले हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों इमरान गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।
अवंतिका मलिक से तलाक के बाद इमरान खान लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। दोनों को एकसाथ कई बार साथ इवेंट्स में देखा गया है। इसके अलावा आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी में भी दोनों शामिल हुए थे। कुछ समय पहले इमरान ने लेखा संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। वहीं अब लेखा ने इमरान के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है।

लेखा ने इमरान खान के साथ सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपने प्यार को फाइनली पब्लिक कर दिया है। शेयर की तस्वीर में इमरान और लेखा खुले आसमान के नीचे समंदर किनारे खूबसूरत पल बिता रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। ये इमरान के साथ लेखा का पहला ऑफिशियल पोस्ट है।
हिंदुस्तान टाइम्स को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान इमरान ने स्वीकार किया कि वह इसे छिपाने की बहुत कोशिश कर रहे थे। एक्टर ने कहा, "मैंने तलाक लेने और अपनी शादी को खत्म करने की वजह से इस छुपाने की बहुत कोशिश की थी। लेखा और मेरे बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। वह काफी अच्छी इंसान हैं।"
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इमरान खान ने करण जौहर का अपार्टमेंट किराए पर लिया था जिसमें वह लेखा के साथ लिव इन में रह रहे हैं। वहीं इमरान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि एक्टर ने अब तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। लेकिन फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications