'इमली' फेम हेतल के साथ हुआ भयानक हादसा, ट्रक ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर कि एक्ट्रेस की हो गई ऐसी हालत

मशहूर टीवी शो इमली में शिवानी राणा का रोल निभा रहीं हेतल का कल रात एक भयानक एक्सिडेंट हो गया।

Imli Fame Shivani Rana

Imlie fame Shivani Rana Accident: टेलीविजन के फेमस शो 'इमली' में शिवानी राणा का रोल करने वाली एक्ट्रेस हेतल के साथ बीती रात एक भयानक हादसा हुआ। अभिनेत्री शूटिंग से लौट रही थीं और तभी ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस घटना से अभिनेत्री के फैंस को तगड़ा सदमा लगा। गनीमत रही कि उन्हें इस भीषण घटना में कोई चोट नहीं आई। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस इस घटना से सदमे में हैं। हेतल की सेफ्टी की खबर सुनकर फैंस को थोड़ी तसल्ली मिली लेकिन ये हादसा काफी भयानक था और कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

टीवी के हिट शो इमली में हेतल शिवानी राणा का मशहूर किरदार अदा कर रही हैं। उनके साथ ये दुर्घटना रविवार को हुई। उस वक्त वे शूटिंग से घर लौट रही थीं। हेतल खुद ही कार चला रही थीं। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में उन्हें चोट नहीं आई। इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। लेकिन हेतल सुरक्षित हैं और अगले ही दिन काम पर भी लौट गईं। हालांकि, इस घटना ने उन्हें काफी गहरा सदमा दिया है।

अपनी आपबीती सुनाते हुए हेतल ने बताया कि एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी कार फ्लाईओवर के किनारे तक चली गई। वे गिर भी सकती थी। लेकिन हेतल ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और कार रोकी। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को कॉल कर पुलिस को इस मामले की जानकारी देने के लिए कहा।

ईटाइम्स संग बातचीत में हेतल ने बताया कि मैंने कल रात को ही लगभग 8:45 पर बैग पैक किया और फिल्म सिटी से घर पहुंचने के लिए निकली। जैसे ही मैं फ्लाईओवर पहुंची, एक ट्रक ने मेरी कार को टक्कर दे मारी। मेरा गाड़ी फ्लाईओवर के किनारे इतने किनारे जा घुसी कि कार गिर भी सकती थी। मैंने किसी तरह हिम्मत जुटाई और ट्रक के सामने कार रोकी। फिर मैंने बेटे को फोन किया। मैंने उसे पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। मैं इस घटना के बाद से सदमे में हूं।

गनीमत रही कि मुझे कोई नुकसान नहीं हुआ और मुझे सुबह ही जल्दी सेट के लिए निकलना भी पड़ा। क्योंकि शो में एक अहम सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी और मैं नहीं चाहती थी कि इन हालातों के बावजूद मेरी शूटिंग रुके।

बताते चलें कि हेतल यादव मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ज्वाला के किरदार के लिए फेमस हैं। उन्होंने एक डांसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया और बाद में टेलीविजन शो में एक्टिंग करना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+