Ileana D'cruz Boyfriend: इलियाना डिक्रूज ने फिर दिखाई बॉयफ्रेंड की झलक, कौन है बच्चे का होने वाला पिता?
Ileana D'cruz Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रुज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अप्रैल के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी। इलियाना बिना शादी के बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने अभी तक अपने बॉयफ्रेंड की झलक भी फैंस के साथ साझा नहीं की। ऐसे में फैंस की दिलचस्पी ये जानने में है कि आखिर उनके बच्चे का होने वाला पिता कौन है।
इलियाना ने दिखाई मिस्ट्री मैन की झलक
इलियाना डिक्रुज इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं। आए दिन वह अपने बेबी बंप की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अब अपने मिस्ट्री मैन की भी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह एक्ट्रेस के पालतू कुत्ते के साथ खेलते हुए नजर आए। हालांकि मिस्ट्री मैन की इस फोटो में इलियाना ने चेहरा नहीं दिखाया।

बेबी बंप भी किया फ्लॉन्ट
इलियाना डिक्रुज ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मिस्ट्री मैन की फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'पपी लव'। वहीं इसके अलावा इलियाना ने एक दूसरी फोटो शेयर की जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'नोट टू सेल्फ, टमेटो सॉस पकाते समय सफेद पजामा पहनकर न आएं।'
एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन को कहा था थैंक्यू
इस तस्वीर से कुछ दिनों पहले इलियाना डिक्रुज ने अपने बॉयफ्रेंड संग एक धुंधली फोटो शेयर की थी। तस्वीर में उनके मिस्ट्री मैन की झलक नहीं दिखाई दी। हालांकि इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यार भरा कैप्शन लिखा था। जिसमें उन्होंने इस कठिन समय में साथ खड़े रहने के लिए बॉयफ्रेंड को शुक्रिया कहा था। इन सबसे ये साफ होता है कि इलियाना फिलहाल अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना चाहती हैं। उन्होंने अभी तक अपनी शादी और मिस्ट्री मैन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications