IIFA 2023: इरफान खान के बेटे को मिला बेस्ट डेब्यूटेंट अवॉर्ड, स्पीच से जीत लिया लोगों का दिल

इरफान खान के बेटे को हाल ही में IIFA अवॉर्ड्स में कला सीरीज के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इस अवॉर्ड के लिए उन्होंने अपनी टीम को क्रेडिट दिया।

IIFA 2023

Irrfan Khan son Babil: दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने बॉलीवुड के अपने दिनों में एक नहीं बल्कि कई बार अपने अभिनय का लोहा मनवाया। एक्टर के जाने के बाद भी लोग उनके अभिनय को कभी नहीं भूल पाएंगे। लेकिन लगता है इरफान खान के बेटे ने अपने पिता के टैलेंट को आगे बढ़ाने की ठान ली है।

इरफान खान का डेब्यू
मनोवैज्ञानिक ड्रामा सीरीज कला से इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने डेब्यू किया। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ भी की गई। अब अवॉर्ड शो में एक्टर को बेस्ट डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है। इस अवॉर्ड को बाबिल ने एक्टर शांतनु माहेश्वरी के साथ शेयर किया।

क्या बोले बाबिल खान?
बाबिल खान ने अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद कहा कि सामूहिक रूप से जीतने की खुशी हमेशा व्यक्तिगत तौर पर जीतने से ज्यादा होती है। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली शांतनु के साथ इसे शेयर करने का मौका मिला।

मैं धन्यवाद देता हूं उन्हें...
एक्टर ने इस सम्मान के लिए पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं खास तौर पर अन्विता क्लीन स्लेट, अनुष्का शर्मा, तृप्ति, स्वास्तिका और फिल्म से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझपर भरोसा किया। ये पुरस्कार सिर्फ मेरे काम के लिए ही नहीं है, बल्कि मुझे मिले सपोर्ट और प्यार का वसीयतनामा भी है।

क्या है स्टोरी?
ये कहानी मेंटल हेल्थ इश्यूज पर आधारित है, जिसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+