IIFA 2022: सिद्धू मूसेवाला और केके के निधन पर सारा अली खान ने कही ये बड़ी बात
एक्ट्रेस सारा अली खान आईफा अवॉर्ड्स के इवेंट में पहुंची हैं और उन्होंने मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए। सारा अली खान से इस दौरान सिंगर केके और सिद्धू मूसेवाला के निधन पर भी सवाल किया गया।
मुंबई, 4 जूनः आईफा अवॉर्ड्स 2022 अबू धाबी के यस आईलैंड पर आयोजित हो रहा है जहां सेलेब्स के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे वहां पहुंचते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से आईफा अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था लेकिन इस बार समारोह में कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल, टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख, लारा दत्ता से लेकर कई बड़े-छोटे सितारे आईफा अवॉर्ड्स सेरेमनी में पहुंच चुके हैं। बीती शाम को कई सेलेब्स अपने स्टाइलिश अवतार में इवेंट में पहुंचें और सभी ने अपने ग्लैमरस लुक्स से फैंस का दिल जीता। इस दौरान सभी सेलेब्स ने पहले फोटोशूट करवाया और फिर मीडिया से बात भी की। एक्ट्रेस सारा अली खान भी इस इवेंट में पहुंची हैं और उन्होंने मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए। सारा अली खान से इस दौरान सिंगर केके और सिद्धू मूसेवाला के निधन पर भी सवाल किया गया।

सारा ने कही ये बात
सारा अली खान ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- वह इन दोनों दिग्गजों के निधन से काफी दुखी हैं और दोनों के परिवार वालों के प्रति उनकी संवेदना है। सारा ने आगे कहा- मुझे लगता है कि जो भी हुआ बहुत दिल तोड़ने वाला है। बहुत बुरा हुआ जो हुआ। इसके अलावा मैं क्या कह सकती हूं। वो सब काफी शॉकिंग था। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार वालों के प्रति मेरी संवेदना है। सारा ने काह कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये सब इतनी जल्दी हो गया।
शाहिद और अनन्या भी हुए दुखी
दोनों दिग्गज के निधन पर शाहिद कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा- ये बहुत ही शॉकिंग है। पिछले 1-2 सालों में ऐसा कई बार हो रहा है कि लोग जो बिल्कुल ठीक हैं उनका अचानक निधन हो जाता है और ये बहुत ही शॉकिंग बात है। कितना भी ऐसा हो, वो हजम नहीं होता है। अजीब लग रहा है। उनके गाने ऐसे कई सारे हैं जो हम सबने सुने हैं और उनके गानों के अंदर इमोशन्स बहुत अच्छा होता था। उनकी बहुत याद आएगी। आपको बता दें कि इस बार आईफा में शाहिद कपूर अपने किसी गाने में परफॉर्म नहीं करने वाले हैं। वह इस बार सेरेमनी में सिंगर बप्पी लहरी को ट्रिब्यूट देंगे। इस बार वह सिर्फ उनके गानों पर परफॉर्म करेंगे। वहीं इस मामले में अनन्या पांडे ने कहा- दोनों मेरे फेवरेट आर्टिस्ट थे और फेवरेट परफॉर्मर भी। मैंने उनके गानों को लूप पर सूना है और जो हुआ वो बहुत ही बुरा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications