शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के चलते UAE में होने वाला IIFA टला, अब जुलाई में संभव
दुबई, मई 15। संयुक्त राष्ट्र अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के चलते इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड (आइफा) 2022 को स्थगित कर दिया गया है। आइफा 2022 का आयोजन आबू धाबी में 18 मई से 22 मई तक होना था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। आइफा की ओर से ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी गई है।
Recommended Video

यूएई में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित
आपको बता दें कि शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद यूएई में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। ऐसे में इस आयोजन का होना काफी मुश्किल था, इसीलिए आइफा ने आयोजन को स्थगित कर दिया है। ANI की खबर के मुताबिक, आइफा 2022 का आयोजन अब 14 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक होने की संभावना है।
IIFA के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया। "संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन की दुखद खबर के साथ, हम उनके परिवार और संयुक्त अरब अमीरात के लोगों के साथ अपनी गहरी संवेदना साझा करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
आपको बता दें कि शेख खलीफा बिन जायद नाहयान का शुक्रवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। वो 73 वर्ष के थे। शेख खलीफा के निधन के बाद शेख मोहम्मद बिन जायद को नया राष्ट्रपति बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications