'मीडिया मेरे मुंह में घुस गई', इब्राहिम अली खान का बर्ताव देख भड़के फैंस, बोले- 'ये कितना घमंडी है'

Ibrahim Ali Khan Troll: बॉलीवुड की गलियारों में इन दिनों इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के अफेयर के हर तरफ चर्चे हैं। एक बार फिर हाल ही में दोनों को शनिवार की देर रात मूवी डेट पर स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों इस दौरान मूवी देखने अलग-अलग पहुंचे।

मीडिया मेरे मुंह में घुस गई
इस बीच इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मूवी देखने के बाद थिएटर से बाहर आते हैं। इस दौरान वह किसी से फोन कॉल पर बात करते हैं और कहते हैं कि, 'यहां मीडिया भी आया हुआ है और मीडिया मेरे में मुंह में घुस गया है।' इस दौरान इब्राहिम अली खान रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी की जैकेट हाथ में लिए नजर आए।

Ibrahim Ali Khan

पैप्स देख ये क्या बोल गए इब्राहिम?
वीडियो में इब्राहिम अली खान का यह रवैया देखकर पैपराजी कहते हैं कि, ऐसा कुछ भी नहीं हैं। पैपराजी उनसे पूछते हैं कि वो बार्बी देखकर आए कैसी मूवी है। इस पर वो ज्यादा रिएक्ट नहीं करते। इसके बाद इब्राहिम अपनी कार में सवार होकर वहां से चले जाते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग उनका यह रवैया देखकर गुस्सा हो गए और उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
इब्राहिम अली खान का यह बर्ताव देखकर फैंस भड़क उठे। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, क्यों इसके पीछे पड़े रहते हो औकात है क्या? बाप के नाम पर जानते हैं लोग सिर्फ। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक बार घुस ही जाओ तब इन्हें समझ आएगा।' एक ने लिखा, 'इतना एटीट्यूड दिखा रहा है मीडिया इसके पास जाती ही क्यों हैं।' वहीं कुछ यूजर्स ने पैपराजी की ही क्लास लगा डाली कि वह ऐसे लोगों को कवर ही जलील होने के लिए करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+