मेरी आत्मा की शक्ति हो काश....मां नरगिस की पुण्यतिथि पर संजय दत्त हुए इमोशनल, लिखी ये रुला देने वाली पोस्ट
मुंबई,03 मई: हिंदी सिनेमा की दिग्गज कलाकार नरगिस की 3 मई को पुण्यतिथि है। पुण्यतिथि पर नरगिस के फैंस और सेलिब्रेटीज याद करके उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं संजय दत्त ने इस खास दिन अपनी मां को बेहद भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टा पर नरगिस की कई फिल्मों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कर अपना दर्द बयां करते हुए किसी को भी रुला देने वाली पोस्ट लिखी है।

संजय की पहली फिल्म रिलीज होने से ठीक पहले मां नरगिस की हो गई थी मौत
अभिनेता संजय दत्त जिनके मां नरगिस और पिता दिलीप कुमार दोनों दिग्गज एक्टर रहे हैं और वर्षों तक हिंदी सिनेमा में हिट फिल्में देकर दर्शकों के दिलों पर राज किया। संजय दत्त ने जब अपने करियर की शुरूआत की थी और उनकी पहली फिल्म रिलीज ही होने वाली थी उससे पहले ही मां नरगिस की कैंसर से मौत हो गई थी।

मां की मौत के 40 साल बाद भी उन्हें बहुत याद करते हैं संजय दत्त
संजय दत्त अपनी मां के बेहद करीब थे उनकी मौत से संजय दत्त को गहरा सदमा लगा था। मां नरगिस को दुनिया छोड़कर गए 40 साल से अधिक समय हो चुका है लेकिन वो अभी भी अपनी मां को पहले जितना ही मिस करते हैं।

मेरी आत्मा की शक्ति हो काश....
संजय दत्त ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर मां की ब्लैक व्हाइट फोटो शेयर कर लिखा- एक भी पल ऐसा नहीं जाता जब मैं तुम्हें याद नहीं करता। , तुम मेरे जीवन का आधार और मेरी आत्मा की शक्ति थी। काश मेरी पत्नी और बच्चे आपसे मिले होते ताकि आप उन्हें अपना सारा प्यार और आशीर्वाद दे सकें। मुझे आज और हर दिन तुम्हारी याद आती है!

कैंसर के चलते नरगिस की महज 51 साल में हो गई थी मौत
संजय दत्त की इस पोस्ट पर उनके फैंस उनको ढाढस बंधा रहे हैं और नरगिस की एक्टिंग को याद करते हुए कमेंट कर रहे है। नरगिस ने अपने करियर की शुरूआत तमन्ना फिल्म से 1942 में किया था। उस समय के दिग्गज कलाकार सुनीत दत्त और नरगिस ने वर्ष 1958 में शादी की थी और 1059 में उनके घर संजय दत्त का जन्म हुआ।उनके तीन बच्चें हैं जिसमें संजय, नम्रता दत्त और प्रिया दत्त हैं। पेनक्रियॉज कैंसर की वजह से नरगिस की 3 मई 1981 में मौत हो गई थी। उस समय उनकी उम्र महज 51 साल ही थी।वहीं पिता दिलीप कुमार की मौत 7 जुलाई 2021 में उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications