रोते हुए राखी ने कहा-'मैं तो बच्चे के बारे में सोच रही थी और रितेश मुझे छोड़कर चला गया'

नई दिल्ली, 15 फरवरी। 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनके गोल-मोल बयान ने लोगों को कनफ्यूज कर दिया है। पहले तो राखी ने अचानक से शादी करके लोगों को हैरानी में डाल दिया था, उसके बाद उन्होंने अपने पति रितेश को काफी दिनों तक छिपा कर रखा और फिर 'बिग बॉस 15' में जाते ही उन्होंने अपने पति को दुनिया के सामने ला दिया और जैसे ही शो खत्म हुआ, राखी ने अपनी शादी टूटने की खबर से लोगों को फिर से चौंका दिया।

3 साल की शादी टूट गई

3 साल की शादी टूट गई

मालूम हो कि रविवार को राखी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी करके जब लोगों को बताया कि वो और रितेश अब अलग हो गए हैं, उनकी ती़न साल की शादी टूट गई है।

'अरे राखी आपने शादी भी की थी क्या?'

तो सोशल मीडिया पर आधे से ज्यादा लोग राखी को ही ट्रोल करने लगे थे। कुछ यूजर्स ने लिखा था कि 'अरे राखी आपने शादी भी की थी क्या?' 'ये तो भाड़े का पति था' फिलहाल लोगों के बीच राखी को लेकर सोशल प्लेटफार्म पर संवाद जारी ही है कि इसी बीच राखी ने फिर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनने के बाद फिर से लोग सकते में आ गए हैं।

Recommended Video

    Salman Khan ने Katrina Kaif को शादी के दो महीने बाद दी बधाई, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    'मैं उसे बहुत प्यार करती थी लेकिन उसने मुझे छोड़ दिया'

    'मैं उसे बहुत प्यार करती थी लेकिन उसने मुझे छोड़ दिया'

    राखी ने ET से बात करते हुए कहा कि 'ये सब कुछ मेरे लिए बहुत तकलीफदेय है, मैं उसे बहुत प्यार करती थी लेकिन उसने मुझे छोड़ दिया। राखी ने कहा कि 'बिग बॉस' के बाद, हम मुंबई में अपने घर में साथ रहने लगे, लेकिन कल उसने अपना सामान पैक किया अैर मुझे छोड़कर चला गया।'

     'हम अपना परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे'

    'हम अपना परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे'

    राखी ने कहा कि 'मैं तो उसके साथ अपने आने वाली जिंदगी के बारे में सोच रही थी। हम अपना परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे। मुझे पता नहीं था कि उसकी पहली शादी हो चुकी है और उसको एक बेटा भी है। राखी ने रोते हुए कहा कि मैं कैसे किसी महिला और बच्चे के साथ अन्याय कर सकती हूं। रितेश ने मुझसे कहा कि उसे बिग बॉस के कारण बिजनेस में काफी नुकसान हुआ है, वो बहुत सारे लीगल प्रॉब्लम में घिरा हुआ है, उसका तलाक नहीं हुआ है और इस कारण वो अब मेरे साथ नहीं रहना चाहता।'

     'हमारे बीच में जो कुछ भी था, वो खत्म हो गया'

    'हमारे बीच में जो कुछ भी था, वो खत्म हो गया'

    राखी ने कहा कि 'वो जब मुझे छोड़कर जा रहा था, तब मुझे कैसा लग रहा था, वो मैं आपको बोल भी नहीं सकती हूं। वो चला गया और हमारे बीच में जो कुछ भी था, वो खत्म हो गया। राखी ने कहा कि ' हम व्हाट्सएप के जरिए जुड़े और 6 महीने तक हम whatsapp chat करते रहे फिर हमने लोकेशन, बैंक अकाउंट डिटेल्स और अन्य चीजें शेयर की, मुझे उस पर भरोसा हो गया और फिर हम और नजदीक आ गए और एक दिन रितेश ने मुझे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। मैं भी सेटल होना चाहती थी तो मैंने भी हां बोल दिया।'

    'मेरे लिए शादी और प्यार कोई मजाक नहीं'

    इसके बाद हमारी शादी हो गई लेकिन उसने दुनिया के सामने आने से मना कर दिया। जब मैंने यह बात सबसे कही कि मैं शादीशुदा हूं, तो कोई मुझपर विश्वास नहीं कर रहा था। इसलिए मैं रितेश को लेकर बिग बॉस आई थी। लेकिन मुझे तब पता नहीं था उसका साथ कुछ दिनों का ही है। मेरा दिल टूट गया है लेकिन फिर भी वो अगर अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद खुशी-खुशी अगर मेरे पास वापस आना चाहता है तो मैं उसके वेलकम करूंगी क्योंकि मेरे लिए शादी और प्यार कोई मजाक नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+