Mithun Chakraborty: 'मुझे मेरी गलती की मिली सजा', अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बोले मिथुन चक्रवर्ती
Mithun Chakraborty: बॉलीवुड जगत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बीजेपी नेता और सीनियर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को डॉक्टर ने अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। 73 साल की उम्र में मिथुन चक्रवर्ती की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया था।
तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पातल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से बाहर आने पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें हमारी गलती की सजा मिली है।

ज्यादा खाने की आदत को छोड़कर उन्हें कोई और दिक्कत नहीं
मशहूर फिल्मी अभिनेता को इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर के लक्षण दिखने के बाद शनिवार को कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। डिस्चार्ज होने के बाद मिथुन ने कहा कि ज्यादा खाने की आदत को छोड़कर हमें कोई और दिक्कत नहीं है।
Recommended Video
मैं राक्षस की तरह खाता हूं- मिथुन
उन्होंने कहा कि मैं राक्षस की तरह खाता हूं, इसलिए मुझे सजा मिली है। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अपने आहार पर नियंत्रण रखें। जो लोग शुगर के पेसेंट हैं, उन्हें अपने डाइट का खास ख्याल रखना होगा। वे यह गलतफहमी नहीं रखें कि मीठा खाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अपने आहार पर नियंत्रण रखें।
यह भी पढ़ें- श्रीदेवी के प्यार में पागल थे शादीशुदा मिथुन चक्रवर्ती, अफेयर की बात सुन पत्नी योगिता बाली ने किया था ऐसा काम












Click it and Unblock the Notifications