I Want To Talk: 4 दिन में ही फ्लॉप साबित हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक', जानें कमाई

I Want To Talk Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर शूजीत सरकार की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' की अच्छी कहानी के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

बॉक्स ऑफिस ठंडा परफॉर्म कर रही है मूवी
अभिषेक बच्चन स्टारर ये फिल्म गत 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया है लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी काफी ठंडा परफॉर्म कर रही है।

I Want To Talk Box Office

फिल्म की खराब ओपनिंग
फिल्म की ओपनिंग काफी खराब रही है और ये रिलीज के पहले दिन से ही थोड़ी सी कमाई के लिए भी काफी संघर्ष कर रही है। ये फिल्म एक बेटी और उसके बीमार पिता के बीच मजबूत रिश्ते की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है।

कमाई के मामले में मेकर्स हुए निराश
हालांकि इतनी तारीफ मिलने के बावजूद ये फिल्म कमाई के मामले में मेकर्स को निराश कर रही है। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई। वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में मामूली तेजी देखी गई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस में कोई सुधार नहीं हो पाया।

ओपनिंड डे पर 25 लाख रुपए की कमाई
फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' ने ओपनिंड डे पर 25 लाख रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 120 फीसदी का इजाफा हुआ और इसने 55 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 3.64 फीसदी की गिरावट देखी गई और इसने 53 लाख रुपए की कमाई की।

फिल्म के चौथे दिन की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 13 लाख रुपए का कुल कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई अब 1.46 करोड़ रुपये हो गई है। इसी के साथ ये फिल्म चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो चुकी है।

40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
फिल्म रिलीज के चार दिन में 2 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। ऐसे में 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने मेकर्स का तगड़ा नुकसान कर दिया है। इसी के साथ अभिषेक बच्चन की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में अब 'आई वॉन्ट टू टॉक' मूवी भी शामिल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+