मैंने सलमान से कहा था कि वो इस फिल्म में काम न करें, नेपोटिज्म को लेकर सवाल उठेंगे- फिल्म 'Antim' को लेकर आयुष
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके जीजा आयुष शर्मा बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों जीजा-साले की फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' जल्द ही सिनेमा घरों में दस्त देगी।
मुंबई, 17 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके जीजा आयुष शर्मा बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों जीजा-साले की फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' जल्द ही सिनेमा घरों में दस्त देगी। फिल्म में आयुष और सलमान आपस में भिड़ते नजर आएंगे। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब आयुष और सलमान एक साथ एक फिल्म में दिखाई देंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुष नहीं चाहते थे कि सलमान खान इस फिल्म में काम करें।

मुझे पता था कि नेपोटिज्म पर बात होगी।
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में आयुष ने कहा कि फिल्म मेकिंग शुरू होने से पहले मैं फिल्म में सलमान खान के होने की वजह से परेशान था। मैं जानता था कि इसे लेकर कई सारी धारणाएं बनेंगीं और नेपोटिज्म को लेकर भी बहस होगी। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि लोग कहेंगे कि वह एक परिवार है और सलमान ये फिल्म मेरे करियर को फायदा पहुंचाने के लिये बना रहे हैं। मैं नहीं चाहता था कि सलमान इस फिल्म को करें।

मैंने परिवार के लोगों से भी कहा कि वे सलमान को राजी करें
आयुष ने कहा कि मैंने उन्हें ये बात बताई भी थी। मैं परिवार के सभी लोगों के पास गया और उनसे कहा भी कि सलमान को यह फिल्म न करने के लिए राजी करें। मुझे यह भी लगा कि उनके रहते मैं इस फिल्म में अपने रोल के साथ न्याय कर पाऊंगा कि नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी अर्पिता से भी सलमान को मनाने के लिए कहा था, लेकिन वह हर हाल में यह फिल्म करना चाहते थे।

फिल्म में सलमान को पीटते नजर आएंगे आयुष
बता दें कि अंतिम एक एक्शन फिल्म है जिसमें आयुष सलमान खान से लड़ते और उन्हें मारते नजर आएंगे। इस बात का भी जनता ने भारी विरोध किया था। बता दें कि आयुष ने साल 2018 में फिल्म लवरात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूज किया था।












Click it and Unblock the Notifications