Humaira Asghar Ali: 6 महीने पहले ही मर गई थीं 32 साल की हुमैरा असगर अली, मिली कीड़े लगी लाश, हुई रहस्यमयी मौत?

Humaira Asghar Ali Died: पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हुमैरा असगर अली डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) फेज VI स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई हैं।

हुमैरा असगर अली की मिली है सढ़ी गली लाश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हुमैरा असगर अली की डेड बॉडी कराची स्थित उनके अपार्टमेंट से बरामद हुई है। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया था।

Humaira Asghar Ali

फ्लैट से बदबू आने पर खुला राज

स्थानीय लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया था। पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा कई बार खटखटाने के बावजूद नहीं खुला, तो उन्हें दरवाजा तोड़ना पड़ा। अंदर का दृश्य बहुत ही डरावना था। एक महिला की लाश कमरे में पड़ी थी, जिसमें कीड़े लग चुके थे।

6 महीने पहले ही हो चुकी थी एक्ट्रेस की मौत

-फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हुमैरा असगर अली की मौत लगभग 6 महीने पहले यानी अक्टूबर 2024 में ही हो चुकी थी। शरीर इतनी बुरी हालत में था कि हड्डियों के जोड़ तक सड़ने लगे थे।

-पुलिस को जांच में ये भी पता चला है कि अक्टूबर 2024 से न तो एक्ट्रेस के अपार्टमेंट का बिजली का बिल जमा किया गया था और न ही फ्लैट का किराया दिया गया था। इसी वजह से मकान मालिक ने हुमैरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। आपको बता दें कि साल 2018 से हुमैरा उसी फ्लैट में रह रही थीं, जहां उनका शव बरामद हुआ है।

परिवार वालों ने लाश लेने से किया इनकार

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुमैरा असगर अली के पिता और भाई ने उनकी डेड बॉडी को स्वीकार करने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका हुमैरा से कोई संबंध नहीं है और वो काफी पहले ही उससे सारे रिश्ते खत्म कर चुके थे।

-जेपीएमसी की पुलिस सर्जन डॉ. सुम्मैया सैयद ने शव के सड़ने की पुष्टि करते हुए कहा है- मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि हुमैरा असगर अली किराए के अपार्टमेंट में अकेली रह रही थीं।

हुमैरा असगर अली का एक्टिंग करियर

हुमैरा असगर अली ने एआरवाई के रिएलिटी शो तमाशा घर में हिस्सा लिया था और साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म जलेबी में भी अहम किरदार निभाया था। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह न केवल एक एक्ट्रेस और मॉडल थीं, बल्कि एक थिएटर आर्टिस्ट, चित्रकार, मूर्तिकार और फिटनेस फ्रीक भी थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 7,13,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। 30 सितंबर, 2024 को शेयर की गई उनकी आखिरी पोस्ट में कई कैंडिड तस्वीरें शामिल थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+