'बॉडी को लोग जूम करके देखते हैं...', शरीर का मजाक बनने को लेकर छलका हुमा कुरेशी का दर्द
Huma Qureshi on Body Shaming: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरेशी ने बॉडी शेमिंग का सामना करने पर अपनी बात रखी है। बरखा दत्त के साथ बातचीत में हुमा कुरेशी ने कहा, ''लोग मुझे कहते थे कि मैं एक खूबसूरत चेहरे वाली एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हूं लेकिन शायद मेनस्ट्रीम हीरोइन बनने के लिए वजन 5 किलो बहुत ज्यादा है।"
हुमा कुरेशी ने आगे कहा, ''लोग हमेशा मेरे कपड़ों पर कमेंट करते हैं, कहते हैं ये मैंने क्या पहना है? उसके घुटनों को देखो। बॉडी के कुछ हिस्सों पर जूम करें और देखे तो और भी बहुत कुछ मिलेगा।हुमा कुरेशी ने बताया कि वब बॉडी शेमिंग के कारण बुरे दौर से गुजरी हैं।

हुमा ने यह भी कहा, "बॉडी शेमिंग करने वाले लोग ये कभी नहीं सोचते कि ये गलत है। लोग एक युवा व्यक्ति के साथ करते ऐसा करके हैं, जो 20 साल की उम्र में पहुंचने की कोशिश कर रहा है। मुझे कई बार बॉडी शेमिंग किया गया है।''
उन्होंने कहा शायद मुंबई में पले-बढ़े बहुत से बच्चे अपने माता-पिता या दोस्तों से ऐसा सुनने के आदी होंगे, लेकिन उनके लिए यह समझना मुश्किल था कि रोजमर्रा के आधार पर ऐसी स्थितियों से कैसे निपटा जाए, क्योंकि उन्होंने पहले कभी ऐसा फेस नहीं किया था।
एक्ट्रेस बनने के बाद जब हुमा अपने बारे में लिखी गई ऐसी बातें पढ़ती थीं तो वह खुद से सवाल करती थीं कि क्या वह उतनी अच्छी नहीं दिखती हैं और शायद उन्हें खुद को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कबूल किया कि वह बदलाव की कोशिश कर रही थी लेकिन यह अच्छी जगह से नहीं आ रहा था।
हुमा ने कहा कि उन्हें निजी जिंदगी में इस बात से कभी कोई दिक्कत नहीं रही कि वह कैसी दिखती हैं। लेकिन जब वह एक्ट्रेस बनीं तो लोगों ने उनसे कहा कि वजन कम करें या लिपोसक्शन सर्जरी करा लें। उन्होंने यह भी याद किया कि एक पत्रकार ने उनसे कहा था कि उन्हें एक खास तरह से दिखने की जरूरत है क्योंकि उन्हें कैमरे के सामने ही हमेशा काम करना है।












Click it and Unblock the Notifications