'राजेश रोशन मेरी स्कर्ट में', ऋतिक रोशन के चाचा पर यौन शोषण का आरोप, महिला सिंगर का चौंकाने वाला खुलासा

Lagnajita Chakraborty Accused Rajesh Roshan: बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती और बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। लग्नजीता चक्रवर्ती ने म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती का चौंकाने वाला खुलासा
एक हालिया इंटरव्यू में बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में अभी तक राजेश रोशन ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

Lagnajita Chakraborty Accused Rajesh Roshan

राजेश रोशन पर लगा यौन शोषण का आरोप
गत 10 दिसंबर 2024 को बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में डायरेक्टर के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया था। सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में बताया था कि राजेश रोशन ने उन्हें मुंबई के सांताक्रूज स्थित अपने घर पर इंवाइट किया था।

लग्नजीता चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में बताई ऐसी बात
सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती ने कहा था- जब मैं मुंबई में रहती थी तो उन्होंने मुझे सांताक्रूज में मिलने के लिए बुलाया था। मैं उनके घर गई थी। वहां बैठी। वह भी वहां बेठै थे। हर जगह पियानो रखे थे और दूसरे म्यूजिकल इक्विपमेंट्स रखे थे।

'राजेश रोशन मेरे करीब आ रहे थे'
लग्नजीता चक्रवर्ती ने कहा- राजेश रोशन मुझसे कुछ बजाने के लिए कहने लगे, जिससे वह मेरी आवाज सुन सकें। इसके बाद उन्होंने मुझे अपना आईपैड दिया और यूट्यूब पर खुद गाना खोजने के लिए कहा। जब मैं टाइप कर रही थीं, तो मैंने देखा की राजेश रोशन मेरे करीब आ रहे थे।

'राजेश रोशन ने मेरी स्कर्ट में हाथ डाला था'
लग्नजीता चक्रवर्ती ने बताया- उस समय मैंने स्कर्ट पहनी हुई थी। जब मैं टाइप कर रही थी तो मैंने देखा कि वह धीरे-धीरे मेरे करीब आ रहे थे। वह मेरे करीब आते रहे और मैंने सोचा कि चलो देखते हैं वह कितना आगे आते हैं। बिना किसी देरी के, आप यकीन नहीं करेंगे, कैमरे पर ये कहना भी अजीब है, लेकिन उन्होंने अपना हाथ मेरी स्कर्ट के अंदर डाल दिया था। ऐसी हरकत के बाद मैं उठकर बाहर चली गई थी।

'इस घटना का मुझ पर कोई खास असर नहीं पड़ा'
लग्नजीता चक्रवर्ती ने कहा कि इस घटना का उन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा- इससे मुझ पर कभी कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ा। मैंने इस बारे में ज्यादा शोर नहीं मचाया क्योंकि मुझे लगता है कि ये उनकी गलती थी कि उन्होंने ऐसा बुरा बर्ताव किया। ये मेरे लिए कोई परेशानी की बात नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+