Chandrayaan-3: 'फाइटर' की शूटिंग छोड़ ऋतिक रोशन ने लाइव देखी चंद्रयान 3 की लैंडिंग, एक्टर ने मनाया जश्न

Hrithik Roshan On Chandrayaan-3: भारत के लिए 23 अगस्त का दिन बेहद खास था। बड़े-बड़े साइंटिस्ट की कड़ी मेहनत से आखिरकार चंद्रयान 3 ने बुधवार चांद की सतह कर इतिहास रच दिया है। वहीं चंद्रयान 3 के सफल मिशन को लेकर देश की कई हस्तियां अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं। इस सफल मिशन को देखने के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर की शूटिंग तक छोड़ दी।

ऋतिक रोशन ने लाइव देखी चंद्रयान 3 की लैंडिग
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने इस बिजी शेड्यूल को छोड़कर एक्टर चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देख रहे थे। जिसका वीडियो विशाल ददलानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें दिखाया गया कि कैसे फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद, म्यूजिक कॉम्पोजर अभिजीत नलानी और ऋतिक रोशन एकसाथ चंद्रयान 3 को चांद के करीब जाते हुए लाइव देख रहे हैं।

Hrithik Roshan

फाइटर की शूटिंग छोड़ मनाया जश्न
वीडियो में देखा जा सकता है कि, सभी अपना काम छोड़कर लैपटॉप के आगे बैठ गए हैं। जैसे ही 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 05 मिनट पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग हुई सब के सब खुशी से झूम उठे और इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हैं। इसके बाद ऋतिक रोशन और उनकी पूरी टीम जोर-जोर से तालियां बजा रहे हैं।

एक्टर ने ट्विटर पर दी बधाई
इसके अलावा ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर ISRO और पूरे देश को बधाई दी। एक्टर ने लिखा, "आज मेरा दिल थोड़ा और गर्व से फूल गया है, क्योंकि मैं अपने लोगों को ऊंची उड़ान भरते और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देख रहा हूं. बधाई और मेरा पूरा सम्मान @इसरो और #Chandrayaan3 के चंद्र मिशन के पीछे जिन प्रतिभाओं ने मेहनत की उन्हें भी शुभकामनाएं"। फिलहाल पूरा देश इस खुशी को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+